1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Chetan Sharma Resigned: चेतन शर्मा ने BCCI के चीफ सेलेक्टर पद से दिया इस्तीफा, जय शाह ने किया स्वीकार

Chetan Sharma Resigned: चेतन शर्मा ने BCCI के चीफ सेलेक्टर पद से दिया इस्तीफा, जय शाह ने किया स्वीकार

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Feb 17, 2023 11:04 am IST,  Updated : Feb 17, 2023 01:14 pm IST

Chetan Sharma Resigned: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने अपने पद से वायरल स्टिंग ऑपरेशन के बाद इस्तीफा दे दिया है।

चेतन शर्मा ने दिया...- India TV Hindi
चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा Image Source : GETTY IMAGES

Chetan Sharma Resigned: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के लिए शुक्रवार 17 फरवरी 2023 की सुबह एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। बोर्ड के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा का हाल ही में एक स्टिंग ऑपरेशन वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह कई राज खोलते नजर आ रहे थे। अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी एएनआई के माध्यम से सामने आई है। वहीं यह भी बताया गया है कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है।

चेतन शर्मा का बतौर सेलेक्टर पहला कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद खत्म हो गया था। इसके बाद फिर से उनको दूसरे कार्यकाल के लिए भी चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया गया था। उनकी नियुक्ति को दो महीने का समय भी तकरीबन नहीं हुआ था लेकिन अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। सामने आई रिपोर्ट्स में यह पता चला है कि, बीसीसीआई चेतन शर्मा को अपना पक्ष रखने व समझाने का मौका देना चाहती थी, लेकिन शर्मा ने अपना इस्तीफा सीधा जय शाह को भेजा। शाह ने भी इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा कि, हां, चेतन ने बीसीसीआई के सचिव जय शाह को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है और उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है। स्टिंग ऑपरेशन के बाद उनकी स्थिति अस्थिर हो गई थी। उन्होंने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है। उन्हें इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा गया था।’’ चेतन शर्मा बंगाल और सौराष्ट्र के बीच रणजी ट्रॉफी फाइनल के लिए चयन समिति के अन्य सदस्यों के साथ कोलकाता में थे। वह वहां ईरानी कप के लिए टीम के चयन के सिलसिले में गए थे।

बीसीसीआई के एक अन्य सूत्र ने इस मामले पर यह भी कहा कि, कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या का उन पर से भरोसा पूरी तरह से उठ गया। उनका चयन समिति की बैठक में उनके साथ बैठना संभव नहीं था क्योंकि उन्होंने अपना सम्मान खो दिया। उन्होंने अपने बड़बोलेपन का नुकसान उठाया।

चेतन शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन में क्या-क्या कहा?

इससे पहले मंगलवार को सामने आए चेतन शर्मा के स्टिंग ऑपरेशन ने बवाल मचा दिया था। इसमें वह ऐसी-ऐसी बातें कहे गए जिसके कारण अब उनको अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी है। चेतन शर्मा के स्टिंग ऑपरेशन में उन्होंने विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों पर भी बड़े आरोप लगा दिए थे। इसमें शर्मा ने यह भी आरोप लगाया था कि खिलाड़ी 80 से 85 प्रतिशत फिट होने के बावजूद टीम में बने रहने के लिए इंजेक्शन लेते हैं। वह यहां तक यह भी कहे गए थे कि सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बुमराह की वापसी को लेकर उनके और टीम मैनेजमेंट के बीच विवाद हो गया था। उन्होंने बताया कि बुमराह उस वक्त खेलने के लिए फिट नहीं थे, लेकिन वो फिर भी खेले।

गांगुली और कोहली विवाद पर भी बोले थे चेतन?

चेतन शर्मा ने इसके अलावा पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर भी कई बातें बताईं थीं। उन्होंने कहा था कि, पूर्व कप्तान विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच ईगो यानी कि अहंकार की लड़ाई थी। पीटीआई ने इस बारे में जब चेतन शर्मा से संपर्क किया तो वो बातचीत के लिए उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने साथ ही यह भी स्पष्ट किया था विराट ने साउथ अफ्रीका दौरे से पहले अपनी टी20 कप्तानी छोड़ने पर जो बयान दिया था वो भी गलत था। जबकि बीसीसीआई की तरफ से उनसे टी20 की कप्तानी छोड़ने के बाद फैसले पर सोचने के लिए कहा गया था।

यह भी पढ़ें:-

चेतेश्वर पुजारा का BCCI ने किया सम्मान, 100वां टेस्ट खेलने वाले 13वें भारतीय

पृथ्वी शॉ के मामले में आया नया अपडेट, जरूरत पड़ने पर भारतीय क्रिकेटर से होगी पूछताछ!

Asia Cup 2023 Venue: पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे मुकाबले! टीम इंडिया के लिए लागू होगी यह कंडीशन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल