1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पीसीबी और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के बीच सामने आया विवाद, दौरे के रद्द होने पर मंडरा रहा खतरा

पीसीबी और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के बीच सामने आया विवाद, दौरे के रद्द होने पर मंडरा रहा खतरा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 17, 2025 09:19 am IST,  Updated : Jul 17, 2025 09:19 am IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अगस्त महीने की शुरुआत में वेस्टइंडीज का दौरा करना है, जहां उन्हें टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है, लेकिन इसमें पीसीबी शेड्यूल को लेकर थोड़ा बदलाव चाहती है, जिसको लेकर दोनों बोर्ड के बीच विवाद देखने को मिल रहा है।

West Indies v Pakistan- India TV Hindi
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान Image Source : GETTY

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को अगस्त महीने के शुरू में वेस्टइंडीज का दौरा करना है, जहां पर उसे तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इस दौरे को लेकर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच शेड्यूल को लेकर विवाद देखने को मिल रहा है। टी20 सीरीज के मुकाबले जहां अमेरिका में फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले जाएंगे तो वहीं वनडे सीरीज के तीन मैच त्रिनिदाद के तारोबा में होंगे। पीसीबी इस दौरे में दोनों सीरीज मिलाकर सिर्फ टी20 सीरीज खेलना चाहता है, लेकिन क्रिकेट वेस्टइंडीज दौरे के शेड्यूल में किसी तरह का बदलाव नहीं करना चाहता है।

हम इस मामले में पीसीबी से बातचीत जारी रखेंगे

क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीईओ क्रिस डेहरिंग ने पाकिस्तान के साथ आगामी सीरीज को लेकर चल रहे विवाद पर क्रिकबज में दिए बयान में कहा कि हम शेड्यूल में किसी तरह का बदलाव नहीं करेंगे और इस मामले में पीसीबी के साथ अपनी बातचीत जारी रखेंगे। क्रिस डेहरिंग ने आईसीसी वार्षिक सम्मेलन के लिए सिंगापुर जाते समय बताया कि वहां पर दोनों बोर्ड सम्मेलन के दौरान आगे भी विचार-विमर्श इस दौरे के शेड्यूल को लेकर जारी रखेंगे। बता दें कि साल 2026 में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है, जिसके चलते पाकिस्तान टीम अधिक से अधिक टी20 फॉर्मेट में मैच खेलना चाहती है, जिसके चलते वह इस दौरे के कार्यक्रम में बदलाव करना चाहती है।

वेस्टइंडीज वनडे में करना चाहता बेहतर टीम तैयार

भारत में जब साल 2023 में पिछला वनडे वर्ल्ड कप खेला गया था, तो उसमें वेस्टइंडीज की टीम क्वालीफाई करने में कामयाब नहीं हो सकी थी, ऐसे में अब क्रिकेट वेस्टइंडीज की कोशिश 50 ओवर्स फॉर्मेट में बेहतर टीम बनाने की है। इसी के चलते वह अधिक से अधिक वनडे मुकाबले खेलना चाहती है। वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच होने वाली टी20 और वनडे सीरीज के मौजूदा शेड्यूल को देखा जाए तो उसमें फ्लोरिडा के लॉडरहिल में 1, 2 और 4 अगस्त को तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद त्रिनिदाद के तारोबा में 8, 10 और 12 अगस्त को तीन वनडे मैच दोनों टीमों के बीच होंगे।

ये भी पढ़ें

आंद्रे रसेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, इस दिन खेलेंगे अपना आखिरी मुकाबला

20 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, भारत के खिलाफ इंग्लैंड की इन दो बल्लेबाजों ने किया अनोखा करिश्मा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल