1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 22 चौके-छक्के, CSK के 17 साल के बल्लेबाज ने SMAT में मचाई तबाही, सिर्फ इतने गेंदों में ठोक दी धमाकेदार सेंचुरी

22 चौके-छक्के, CSK के 17 साल के बल्लेबाज ने SMAT में मचाई तबाही, सिर्फ इतने गेंदों में ठोक दी धमाकेदार सेंचुरी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 26, 2025 12:28 pm IST,  Updated : Nov 26, 2025 12:28 pm IST

भारत के घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में CSK के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने पहले ही मैच में शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों में धमाकेदार शतक लगाया है।

Urvil Patel- India TV Hindi
उर्विल पटेल Image Source : PTI

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत 26 नवंबर से हो चुकी है। एलिट ग्रुप सी में 26 नवंबर को एक मैच गुजरात और सर्विसेस के बीच हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड में खेला गया। इस मैच में उर्विल पटेल ने गुजरात के 17 साल के बाद बल्लेबाज उर्विल पटेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। उन्होंने 37 गेंदों में नाबाद 119 रन की पारी खेली और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। उन्होंने इस मैच में सिर्फ 31 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की।

उर्विल पटेल ने की चौकों-छक्कों की बारिश

इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्विसेस की टीम ने गुजरात के सामने 183 रन का टारगेट रखा था। जवाब में गुजरात की टीम ने उर्विल पटेल की शानदार शतकीय पारी के बदौलत इस टारगेट को 12.3 ओवर में हासिल कर लिया। उर्विल ने इस मैच में 321.62 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 119 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने कुल 12 चौके और 10 छक्के लगाए। कुल मिलाकर उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 22 चौके-छक्के लगाए।

सर्विसेस के लिए एक बल्लेबाज ने लगाया एक अर्धशतक

सर्विसेस की बात करें तो वहां से गौरव कोचर ने अर्धशतक लगाया। इस पारी में सर्विसेस के लिए वह अर्धशतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे। गौरव ने 37 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 60 रन बनाए। उनके अलावा अरुण कुमार ने 29, जयंत गोयत ने 20 रन बनाए। वहीं सर्विसेस के कप्तान मोहित अहलावत ने 11 गेंदों में 19 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी की बात करें तो वहां अर्जन नागवासवाला और हेमंग पटेल ने 2-2 विकेट लिए।

IPL में CSK का हिस्सा हैं उर्विल पटेल

उर्विल पटेल की बात करें तो आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा हैं। उन्हें CSK ने आगामी सीजन के लिए रिटेन किया है। उर्विल को पिछले सीजन में CSK के लिए 3 मैच खेलने का मौका मिला था और वहां उन्होंने 22.66 की औसत से 68 रन बनाए थे। हालांकि इस दौरान अच्छी बात ये रही कि उनका स्ट्राइक 212 से अधिक का रहा। अगर उर्विल पटेल को आगामी सीजन में खेलने का मौका मिलता है तो वहां भी वह इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें 

साई सुदर्शन के लिए करो या मरो, इस सीरीज में पहली बार किसी बल्लेबाज ने किया ये कमाल

टीम इंडिया से बाहर चल रहे रुतुराज गायकवाड ने किया कारनामा, अब केवल एक ही भारतीय बल्लेबाज बचा है आगे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल