CSK vs GT Pitch Report: आईपीएल 2026 का 37वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई और गुजरात दोनों ही टीमों का प्रदर्शन इस सीजन मिला जुला रहा है। दोनों ही टीमों ने इस सीजन अब तक 7-7 मैच खेले हैं और वहां दोनों ही को तीन-तीन मैचों में जीत मिली है। चेन्नई के पास भी इस वक्त 6 पॉइंट्स हैं और गुजरात टाइटंस के पास भी इस वक्त 6 पॉइंट्स है। लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण चेन्नई पांचवें और गुजरात सातवें नंबर पर है। इस मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि CSK vs GT मैच के दौरान चेन्नई की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है।
CSK vs GT मैच के दौरान कैसा रहेगा पिच का मिजाज
CSK vs GT मैच दिन में खेला जाएगा ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी और ह्यूमिडिटी का सामना करना पड़ेगा। चेन्नई में अभी गर्मी का मौसम है। CSK की स्पिन जोड़ी को KKR के खिलाफ पिछले मैच में थोड़ी मदद मिली थी और इस मैच में भी ऐसा देखने को मिल सकता है। खासकर मैच की दूसरी पारी में स्पिनर की भूमिका अहम हो सकती है। हालांकि चेन्नई की पिच पर बल्लेबाजों के लिए भी बैटिंग करना आसान होगा। एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2026 में कुल 3 मैच खेले गए हैं जिसमें से दो मुकाबले चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए जीते हैं, वहीं एक मैच में पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। मुकाबला दिन में खेला जाएगा ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकता है।
कैसा है चेपॉक स्टेडियम का आईपीएल रिकॉर्ड?
एम ए चिदंबरम स्टेडियम के आईपीएल रिकॉर्ड के बारे में बात करें तो वहां अभी तक कुल 94 आईपीएल के मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 94 मैचों में बाजी मारी है। वहीं बाद में बैटिंग करने वाली टीम को 41 मैचों में जीत नसीब हुई है। वहीं टॉस जीतने वाली टीम को 48 मैचों में जीत नसीब हुई है, वहीं हारने वाली टीम को 46 में जीत मिली है। इस मैदान का हाईएस्ट स्कोर 246 रन का है। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए यहां का औसत स्कोर 165 रन का है।
CSK vs GT मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, उर्विल पटेल, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, ज़कारी फाउलकेस, आकाश मधवाल, अमन खान, रामकृष्ण घोष
गुजरात टाइटंस स्क्वॉड: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, इशांत शर्मा, जयंत यादव, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा
यह भी पढ़ें
IPL Orange Cap: वैभव सूर्यवंशी से छिनी ऑरेंज कैप, विराट कोहली को हुआ भयंकर नुकसान
BAN vs NZ: चटगांव में खेला जाएगा पहला टी20 मैच, इस फॉर्मेट में कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड