1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK vs KKR Pitch Report: चेपॉक की पिच पर किसका रहा है अब तक दबदबा, बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी

CSK vs KKR Pitch Report: चेपॉक की पिच पर किसका रहा है अब तक दबदबा, बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 14, 2026 01:58 pm IST,  Updated : Apr 14, 2026 01:58 pm IST

CSK vs KKR: आईपीएल के 19वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स अपने घर पर अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के खिलाफ खेलेगी, जिसमें दोनों टीमों के लिए ये मैच काफी अहम रहने वाला है, ऐसे में सभी की नजरें पिच पर भी रहेगी।

MA Chidambaram Stadium Pitch Report- India TV Hindi
एमए चिदंबरम स्टेडियम पिच रिपोर्ट Image Source : AFP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 22वां लीग मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 5 बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का इस सीजन अब तक काफी शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें सीएसके की टीम तीन लगातार हार के बाद अपने चौथे मैच में पहली जीत हासिल करने में कामयाब हो पाई थी। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर बात की जाए तो उन्होंने इस सीजन अब तक चार मुकाबले खेले हैं और एक भी जीत हासिल करने में कामयाब नहीं हो सके हैं, एक मैच बारिश में धुल जाने की वजह से उनके पास एक अंक जरूर है। ऐसे में सीएसके और केकेआर के दोनों के लिए ये मुकाबला काफी अहम रहने वाला है।

इस सीजन एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर दिखा बल्लेबाजों का दबदबा

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में होने वाला ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच को लेकर बात की जाए तो इस आईपीएल सीजन में अब तक यहां 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें बल्लेबाजों का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला है। इसमें एकबार टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है तो एकबार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम मुकाबले को अपने नाम करने में कामयाब रही है। ऐसे में इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी का फैसला लेना बिल्कुल भी आसान काम नहीं रहने वाला है। हालांकि दूसरी पारी में ओस की भूमिका को ध्यान में रखते हुए गेंदबाजों के लिए थोड़ा मुश्किल जरूर हो जाती है, लेकिन यदि औसत स्कोर जो इस सीजन लगभग 200 का देखने को मिला है उसे पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम थोड़ा अधिक बनाती है तो वह मैच में खुद को बनाए जरूर रखेगी।

सीएसके का रहा है अब तक पलड़ा भारी

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का अब तक दूसरी किसी भी टीम के खिलाफ रिकॉर्ड लगभग बेहतर ही देखने को मिला है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सीएसके के रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 32 मुकाबले खेलते हुए 20 मैचों को अपने नाम किया है, जबकि सिर्फ 11 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच बारिश की भेट चढ़ गया। सीएसके का अपने होम ग्राउंड पर केकेआर के खिलाफ भी अब तक बेहतर ही रहा है, जिसमें यहां उन्होंने 12 मैच खेलते हुए 8 मुकाबलों को अपने नाम किया है तो सिर्फ 4 मैचों में उन्हें हार मिली है।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है टीम इंडिया में एंट्री, इस सीरीज में मौका संभव

Praful Hinge: 13 साल की उम्र में क्रिकेट, लेदर-बॉल देखी तक नहीं, लिखकर रखा था 4-5 विकेट लूंगा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल