1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. होटल पहुंचकर भी नहीं रुके दीपक के पैर, लॉबी में ढोल पर किया जबरदस्त डांस, Video वायरल

होटल पहुंचकर भी नहीं रुके दीपक के पैर, लॉबी में ढोल पर किया जबरदस्त डांस, Video वायरल

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : May 30, 2023 06:49 pm IST,  Updated : May 30, 2023 06:49 pm IST

सीएसके की जीत के बाद दीपक चाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Deepak Chahar- India TV Hindi
Deepak Chahar Image Source : TWITTER

IPL 2023: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हराकर अपना 5वां आईपीएल खिताब जीता। सीएसके अब मुंबई इंडियंस के बाद 5वीं आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली दूसरी टीम बन चुकी है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने बोर्ड पर 214 रन लगाए थे। लेकिन बारिश के चलते सीएसके को जीत के लिए 15 ओवर में 171 रन का टारगेट मिला। सीएसके ने इस मैच को आखिरी गेंद पर जीता। इस मैच के बाद सीएसके के खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं था। यहां तक कि मैदान से बाहर जाने के बाद जब सीएसके के खिलाड़ी होटल में पहुंचे थे तो वहां भी जमकर नाच-गाना हुआ।

होटल में जमकर नाचे दीपक चाहर

सीएसके की टीम जब आईपीएल जीतकर टीम होटल पहुंची तो वहां ढोल बजाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। तभी दीपक चाहर होटल की लॉबी में जमकर नाचने लगे। बता दें कि ढोल नीचे ग्राउंड फ्लोर पर बज रहे थे लेकिन ऊपर लॉबी में नीचे देखकर दीपक खूब नाचे। इसी दौरान उनका वीडियो उनकी बहन मालती चाहर ने बना लिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

दीपक ने झटका था एक विकेट

सीएसके ने सोमवार रात IPL 2023 के फाइनल में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस को हरा दिया। चाहर ने फाइनल मुकाबले में 38 रन देकर एक विकेट झटका। 30 वर्षीय चाहर ने एमएस धोनी के नेतृत्व में अपने करियर में तीसरी बार आईपीएल खिताब जीता। 

आईपीएल की सबसे सफल टीम बनी CSK

चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच के बाद आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम बन गई है। सीएसके के नाम अब आईपीएल के पांच खिताब हो गए हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने पांच खिताब जीते थे। लेकिन अब सीएसके के नाम भी उतने ही खिताब हैं। सीएसके ने आईपीएल के 14 सीजन में 10 फाइनल खेले हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल