आईपीएल 2025 सीजन के 63वें लीग मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का आमना-सामना होगा। दोनों ही टीमों प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में बनी हुईं हैं, जिसमें इन्हीं दो के बीच फैसला होगा कि कौन सी चौथी टीम इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्का करेगी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपने आखिरी दोनों ही मैच काफी अहम हैं जिसमें उन्हें दोनों को ही जीतना जरूरी है। वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले दिल्ली टीम के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने बीसीसीआई को ईमेल लिखा है, जिसमें उन्होंने इस मुकाबले को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट कराने का अनुरोध किया है, जिसके पीछे खराब मौसम कारण बताया गया है।
मुंबई में भारी बारिश होने की संभावना
दिल्ली कैपिटल्स टीम के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले बीसीसीआई से को जो लेटर लिखा है उसमें ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार उन्होंने अपने इस ईमेल में लिखा है कि मुंबई में भारी बारिश का अनुमान है और मैच के रद्द होने की संभावना काफी ज्यादा दिख रही है। जिस तरह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच को बेंगलुरु से लखनऊ शिफ्ट कर दिया गया उसी तरह मुंबई इंडियंस के साथ 21 मई को होने वाला मुकाबला भी किसी दूसरे वेन्यू पर शिफ्ट किया जाना चाहिए। हमें पिछले एक हफ्ते से इस बात की जानकारी थी कि मुंबई में 21 को मई को भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
बारिश के चलते रद्द करना पड़ा प्रैक्टिस सेशन
मुंबई के मौसम को लेकर बात की जाए तो भारतीय मौसम विभाग ने वहां पर अगले चार दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। वहीं 20 मई को जब दिल्ली कैपिटल्स की टीम वानखेड़े स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के लिए पहुंची थी तो रात 8 बजे बारिश शुरू होने के चलते उन्हें वापस होटल लौटना पड़ा था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अभी तक 12 मैच खेले हैं और उसमें उनके कुल 13 अंक हैं ऐसे में प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उन्हें अपने आखिरी के दोनों ही मैचों को जीतना होगा।
ये भी पढ़ें
सूर्यकुमार आज करेंगे टेम्बा बावुमा के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी? बस करना होगा ये छोटा सा काम
कप्तान संजू सैमसन ने इस युवा खिलाड़ी को बताया भारतीय क्रिकेट का सुनहरा भविष्य