1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दर्द में भी वापसी की तलाश में ऋषभ पंत, सामने आया वीडियो

दर्द में भी वापसी की तलाश में ऋषभ पंत, सामने आया वीडियो

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jun 29, 2023 09:41 pm IST,  Updated : Jun 29, 2023 09:41 pm IST

ऋषभ पंत पिछले साल हुए एक कार एक्सीडेंट के कारण क्रिकेट से अभी दूर हैं। वह एनसीए में अपनी वापसी पर काम कर रहे हैं।

Rishabh Pant- India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : INSTAGRAM

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल के अंत में एक कार एक्सीडेंट में घायल हो गए थे। इस एक्सी़डेंट में उन्हें कई गंभीर चोटे आई थी। इसके बाद से ही पंत क्रिकेट के मैदान से बाहर हैं। लेकिन अब ऋषभ पंत वापसी धिरे-धिरे वापसी कर रहे हैं। पंत इस वक्त नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हैं और अपने रिहैबिलिटेशन पर काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत अपने वापसी की अपडेट दे रहे हैं। जिससे ये लग रहा है कि वह काफी तेजी से रिकवर हो रहे हैं। ऐसे में उनके जल्दी ही टीम इंडिया में वापसी के आसार नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

वीडियो आया सामने

ऋषभ पंत नेशनल क्रिकेट एकेडमी में काफी मेहनत कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वह अपने रिहैबिलिटेशन पर काम करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियों में पंत काफी दर्द में भी नजर आ रहे हैं। लेकिन फिर भी उनके अंदर कमबैक की आग नजर आ रही है। मानों ऐसा कि वह जल्द से जल्द टीम इंडिया में कमबैक करना चाह रहे हो। इस वीडियों को उनकी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया पर डाला है। इस वीडियो में ऋषभ पंत अपने घुटने की एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। एक्सरसाइज के दौरान वह काफी दर्द में भी दिख रहे हैं।

पंत ने बदल थी जन्मतिथि

ऋषभ पंत का जन्म 4 अक्टूबर 1997 को हुआ था। जन्मतिथि के मुताबिक वह 25 साल के हैं, लेकिन पिछले दिनों उन्होंने अचानक से सोशल मीडिया के बायो में अपनी जन्मतिथि बदल दी थी। अब पंत ने जन्मदिन की तारीख को बदलकर 5 जनवरी 2023 कर ली है। पंत का 30 दिसंबर 2022 को एक्सीडेंट हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 जनवरी को उनकी सर्जरी हुई थी। इसी वजह से अब पंत ने अपनी जन्मतिथि बदल दी है। पंत का मनना है कि भगवान ने उन्हें दूसरा जन्म इस दिन दिया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल