1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. देवदत्त पडिक्कल का 46 गेंदों में आया तूफान, 16 चौके-छक्कों से ठोक दिया धमाकेदार शतक

देवदत्त पडिक्कल का 46 गेंदों में आया तूफान, 16 चौके-छक्कों से ठोक दिया धमाकेदार शतक

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Dec 02, 2025 11:54 am IST,  Updated : Dec 02, 2025 12:01 pm IST

देवदत्त पडिक्कल साउथ अफ्रीका के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज में बेंच पर बैठे रहे। अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मौका मिलते ही पडिक्कल ने बल्ले कहर बरपा दिया है।

devdutt Padikkal- India TV Hindi
देवदत्त पडिक्कल Image Source : AP

SMAT: एक तरफ जहां टीम इंडिया अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज खेलने में व्यस्त है। वहीं, दूसरी तरफ भारतीय सरजमीं पर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की धूम मची हुई है। भारतीय बल्लेबाज घरेलू T20 टूर्नामेंट में बल्ले से जमकर कहर बरपा रहे हैं। टूर्नामेंट में 2 दिसंबर को कर्नाटक और तमिलनाडु आमने-सामने हैं, जिसमें देवदत्त पडिक्कल ने बल्ले से तहलका मचा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ग्राउंड बी में खेले जा रहे इस मैच में तमिलनाडु ने टॉस जीतकर कर्नाटक को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। 

पडिक्कल ने जड़ा तूफानी शतक

सरथ बीआर और कप्तान मयंक अग्रवाल ने शानदार अंदाज में पारी का आगाज किया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी हुई। मयंक अग्रवाल के छठे ओवर में आउट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल मैदान पर आए और तमिलनाडु के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए शानदार शतक ठोक दिया। यह उनका T20 में चौथा शतक है। पडिक्कल ने महज 42 गेंदों पर 102 रनों की धुआंधार पारी खेली और नाबाद लौटे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 221 से ज्यादा का रहा। पडिक्कल ने अपनी धमाकेदार शतकीय पारी में 10 चौके और 6 छक्के जड़े। इस शतकीय पारी की बदौलत कर्नाटक की टीम निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 245 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। पडिक्कल ने जहां शतक जड़ा तो वहीं, सरथ बीआर ने शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 23 गेंदों का सामना किया। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और इतने ही छक्के जड़े। 

पडिक्कल अब तक T20 में नाबाद रहते हुए 4 शतक जड़ चुके हैं और अब वह विराट कोहली की बराबरी करने के काफी करीब हैं। T20 में नाबाद रहते हुए सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में सूर्यकुमार यादव पहले नंबर पर हैं। इसके बाद रोहित शर्मा  का नंबर आता है। फिर ईशान किशन और विराट कोहली हैं।

सबसे ज्यादा नाबाद T20 शतक लगाने वाले भारतीय

7 - केएल राहुल

6 - रोहित शर्मा
5 - ईशान किशन
5 - विराट कोहली
4* - देवदत्त पडिक्कल
4 - रुतुराज गायकवाड़
4 - सूर्यकुमार यादव

स्मरण रविचंद्रन ने भी पडिक्कल का भरपूर साथ दिया। रविचंद्रन ने 29 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्कों की बदौलत 46 रनों का योगदान दिया। पडिक्कल की तरह वह भी नाबाद लौटे। तमिलनाडु की ओर से सोनू यादव ने 2 जबकि टी नटराजन ने एक विकेट झटका। 

टेस्ट सीरीज में नहीं मिला था मौका

गौरतलब है कि देवदत्त पडिक्कल की गिनती घरेलू क्रिकेट के शानदार बल्लेबाजों में होती है। वह टेस्ट और T20 दोनों फॉर्मेट के बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वह 41 से ज्यादा के औसत से 3199 रन बना चुके हैं। वहीं, T20 क्रिकेट में उन्होंने अब तक 3204 रन बनाए हैं। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में देवदत्त पडिक्कल टीम इंडिया का हिस्सा थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। दोनों टेस्ट मैचों में पडिक्कल बेंच पर बैठे रहे। अब सैयद मुश्ताक अली में मौका मिलते ही स्टार बल्लेबाज ने धमाका कर दिया है। 

यह भी पढ़ें:

NZ vs WI: केन विलियमसन ने टेस्ट में कमबैक करते ही किया कमाल, दिग्गज हाशिम अमला को पछाड़ दिया

वर्ल्ड कप से डेढ़ महीने पहले ही टीम का हो गया ऐलान, 19 साल के गेंदबाज को बनाया गया कप्तान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल