Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिलर और ब्रेविस ने टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड को लिया रिमांड पर, एक ओवर में कूट दिए 17 रन

मिलर और ब्रेविस ने टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड को लिया रिमांड पर, एक ओवर में कूट दिए 17 रन

Written By: Hitesh Jha Published : Feb 22, 2026 09:29 pm IST, Updated : Feb 22, 2026 09:47 pm IST

भारत के खिलाफ सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका के दो धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार बल्लेबाजी की। इस मैच में उन्होंने वरुण चक्रवर्ती के एक ओवर में 17 रन जड़ दिए।

IND vs SA- India TV Hindi
Image Source : AP/PTI भारत बनाम साउथ अफ्रीका

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को रिमांड पर लिया। खासकर उन्होंने टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड कहे जाने वाले वरुण चक्रवर्ती की जमकर पिटाई की। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर वरुण के एक ओवर के 17 रन ठोक दिए।

वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ ब्रेविस और मिलर ने खूब रन बनाए

वरुण चक्रवर्ती ने इस वर्ल्ड कप में अभी तक शानदार गेंदबाजी की थी। ग्रुप स्टेज के किसी भी मुकाबले में उनकी इतनी पिटाई नहीं हुई थी। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में उनका असली टेस्ट हुआ। मिलर और ब्रेविस ने मिलकर चक्रवर्ती के दूसरे ओवर में दो छक्के, एक चौका सहित 17 रन बनाए। इस ओवर में एक सिक्स डेवाल्ड ब्रेविस और एक सिक्स डेविड मिलर ने लगाया। लेकिन वरुण इस मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए। इस मैच में उन्होंने अपने चार ओवर में 47 रन खर्च किए।

साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। अफ्रीकी टीम के टॉप ऑर्डर सिर्फ 20 रन के अंदर पवेलियन लौट गया। क्विंटन डी कॉक 6 रन खोले बिना आउट हुए, वहीं एडन मार्करम 4 रन और रयान रिकेल्टन 7 रन बनाकर आउट हो गए। साउथ अफ्रीका की इस खराब शुरुआत के बाद ऐसा लग रहा था कि टीम शायद 100 रन भी नहीं बना पाएगी। लेकिन यहां से डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच 50 बॉल पर 97 रन की साझेदारी हुई।

सूर्यकुमार यादव से हुई गलती 

साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को जल्दी आउट करने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव से एक बड़ी गलती हो गई, जिसका फायदा डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने जमकर उठाया। दरअसल, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई थी। इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव से बड़ी गलती हो गई और उन्होंने अर्शदीप सिंह को हटाकर वरुण चक्रवर्ती से गेंदबाजी करवाई। वरुण चक्रवर्ती ने अपने पहले ही ओवर में 11 रन लुटा दिए। वरुण के खिलाफ इस मैच में रन जरूर बने लेकिन उन्होंने मिलर का विकेट भी लिया।

यह भी पढ़ें

SL vs ENG: सुपर-8 में इंग्लैंड ने जीत के साथ किया आगाज, श्रीलंका को थमाई बड़ी हार

ENG vs SL: Super 8 मैच में श्रीलंकाई कप्तान का रॉकेट थ्रो, तूफानी बल्लेबाज को किया रन आउट, देखें VIDEO

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement