1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिग्वेश राठी की हरकत पर ड्रेसिंग रूम में बैठे कोहली भी भड़के, पंत ने सही समय पर संभाला मामला, देखें VIDEO

दिग्वेश राठी की हरकत पर ड्रेसिंग रूम में बैठे कोहली भी भड़के, पंत ने सही समय पर संभाला मामला, देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 28, 2025 08:02 am IST,  Updated : May 28, 2025 08:03 am IST

LSG vs RCB: आईपीएल 2025 के सीजन में दिग्वेश राठी अपनी हरकतों को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में रहे, जिसमें आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने जितेश शर्मा को मांकड़ आउट करने की कोशिश की जिसपर ड्रेसिंग रूम में बैठे विराट कोहली का भी गुस्सा साफतौर पर देखने को मिला।

digvesh rathi And Virat Kohli- India TV Hindi
दिग्वेश राठी और विराट कोहली Image Source : GETTY/ SCREENGRAB/X

आईपीएल 2025 में लीग स्टेज के मुकाबलों का अंत लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच खेले गए मैच के साथ हो गया, जिसे आरसीबी की टीम ने 6 विकेट से अपने नाम करने के साथ क्वालीफायर-2 के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया। वहीं इस मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के गेंदबाज दिग्वेश राठी जिनकी चर्चा इस सीजन काफी ज्यादा देखने को मिली आरसीबी के खिलाफ मैच में उन्होंने एक ऐसी हरकत की जिससे विराट कोहली भी भड़क गए जो उस समय ड्रेसिंग रूम में बैठे हुए थे, वहीं इस मामले को लखनऊ टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने सही समय पर संभालते हुए सबकुछ शांत करा दिया था।

जितेश शर्मा को मांकड़ करने पर गुस्सा हुए कोहली, पंत ने अपील ली वापस

आरसीबी की टीम को लखनऊ के खिलाफ मैच में 20 ओवर्स में 228 रनों का टारगेट का मिला था, जिसका पीछा उन्होंने 18.4 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर कर लिया। इस मैच में आरसीबी टीम की कप्तानी संभाल रहे जितेश शर्मा के बल्ले से 33 गेंदों में 85 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली। वहीं आरसीबी जब टारगेट का पीछा कर रही थी तो 17वें ओवर में लखनऊ की तरफ से गेंदबाजी करने स्पिनर दिग्वेश राठी आए जिन्होंने नॉन-स्ट्राइकर छोर पर दिग्वेश राठी को रन आउट करने का प्रयास किया। इसके बाद तीसरे अंपायर के पास फैसला जाने पर जितेश शर्मा को नॉट आउट दिया गया, वहीं इससे ठीक पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने इस मामले को संभालने के साथ खेल भावना दिखाते हुए अपनी अपील को वापस ले लिया। इसी दौरान ड्रेसिंग रूम के अंदर बैठे विराट कोहली भी काफी गुस्से में दिखाई दिए, उन्होंने हाथ में ली हुई बोतल से मारने का इशारा किया।

अपनी हरकतों के चलते एक मैच के लिए सस्पेंड भी हुए थे दिग्वेश राठी

लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम ने इस सीजन का अंत 7वें स्थान पर रहते हुए किया जिसमें उन्होंने 14 मुकाबलों में से 6 में जीत हासिल की। लखनऊ की टीम के लिए इस सीजन किसी एक खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी तो वह स्पिनर दिग्वेश राठी रहे जो विकेट हासिल करने के बाद मैदान पर सिग्नेचर करने की नकल करते हुए जश्न मनाते हुए दिखाई दिए। वहीं अपनी इन हरकतों के चलते जहां दिग्वेश राठी को मैच फीस गंवानी पड़ी तो वहीं उन्हें एक मैच के बैन का भी सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज से पहले आई गुड न्यूज, फ्लॉप खिलाड़ी हो गया सुपरहिट

RCB ने रच दिया इतिहास, LSG को उनके ही होमग्राउंड में थमाई करारी हार, पंत की शतकीय पारी बेकार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल