Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs WI: तीसरे टी-20 मैच के लिए इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी ड्रीम 11 टीम, इन्हें बना सकते हैं कप्तान और उपकप्तान

ENG vs WI: तीसरे टी-20 मैच के लिए इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी ड्रीम 11 टीम, इन्हें बना सकते हैं कप्तान और उपकप्तान

Written By: Hitesh Jha Published : Jun 10, 2025 12:08 pm IST, Updated : Jun 10, 2025 12:09 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी तीन मैचों की टी-20 सीरीज में इंग्लैंड 2-0 से आगे है। दोनों ही टीमें अब तीसरे टी-20 मैच में हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी।

England vs Westindies- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच जारी टी-20 सीरीज का तीसरा मैच 10 जून को साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की नजरें इस मैच में जीत दर्ज करने पर होगी। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला गया था। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को 18.3 ओवर में 4 विकेट रहते हासिल किया। इसके साथ ही इंग्लिश टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने में कामयाब रही।

ENG vs WI: तीसरे टी-20 मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरे टी-20 मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव किया था। उन्होंने ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को बाहर करके अकील हुसैन को टीम में शामिल किया था। वहीं इंग्लैंड की बात करें तो हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लिश टीम इस वक्त शानदार प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने भी दूसरे टी-20 के लिए एक बदलाव किया था। कप्तान हैरी ब्रूक ने मैथ्यू पॉट्स की जगह ल्यूक वुड को प्लेइंग XI में शामिल किया। उनका ये फैसला सही साबित हुआ। वुड ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करके टीम की जीत में अहम योगदान दिया। अब ऐसे में दोनों टीमें किस प्लेइंग XI के साथ खेलने के लिए उतरती है ये देखना दिलचस्प होगा।

वेस्टइंडीज: एविन लुईस, जॉनसन चार्ल्स, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ

इंग्लैंड: जेमी स्मिथ, बेन डकेट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, विल जैक्स, लियम डॉसन, ब्रायडन कार्स, आदिल रशीद, ल्यूक वुड

ENG vs WI: तीसरे टी-20 मैच के लिए ड्रीम 11 प्रिडिक्शन

  • विकेटकीपर: शाई होप, जोस बटलर, जॉनसन चार्ल्स
  • बल्लेबाज: एविन लुईस, बेन डकेट, जैकब बेथेल
  • ऑलराउंडर: रोमारियो शेफर्ड, लियम डॉसन
  • गेंदबाज: आदिल रशीद, ल्यूक वुड, जेसन होल्डर
  • कप्तान: जोस बटलर उपकप्तान: एविन लुईस

यह भी पढ़ें

ENG vs WI: गेंदबाज बरपाएंगे कहर या बल्लेबाज दिखाएंगे दम, जानें तीसरे टी-20 मैच की Pitch Report

इंग्लैंड में इस खिलाड़ी ने गेंद और बल्ले से मचाया तहलका, फिर भी नहीं खेल पाएगा टेस्ट सीरीज

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement