1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs ENG: इंग्लैंड ने सिडनी टेस्ट के लिए किया प्लेइंग-12 का ऐलान, इस खिलाड़ी को पहली बार मिल सकता सीरीज में खेलने का मौका

AUS vs ENG: इंग्लैंड ने सिडनी टेस्ट के लिए किया प्लेइंग-12 का ऐलान, इस खिलाड़ी को पहली बार मिल सकता सीरीज में खेलने का मौका

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jan 02, 2026 12:47 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 12:47 pm IST

AUS vs ENG: इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले एशेज 2025-26 सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-12 का ऐलान कर दिया है।

England Cricket Team- India TV Hindi
इंग्लैंड क्रिकेट टीम। Image Source : AP

इंग्लैंड की टीम के लिए एशेज 2025-26 सीरीज बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रही जिसमें उन्हें शुरुआती तीन मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इंग्लैंड ने सीरीज का चौथा टेस्ट मैच जो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था उसे 4 विकेट से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की थी। इंग्लैंड की नजरें अब इस दौरे का अंत भी जीत के साथ करने पर रहने वाली है, जिसमें उसे आखिरी मुकाबला साल 2026 की शुरुआत में 4 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेलना है, जिसके लिए उन्होंने अपनी प्लेइंग-12 का ऐलान मुकाबला शुरू होने से 48 घंटे पहले ही कर दिया है।

शोएब बशीर और मैथ्यू पोट्स को मिली जगह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज 2025-26 के आखिरी मुकाबले को लेकर इंग्लैंड ने जो अपनी प्लेइंग-12 का ऐलान किया है उसमें से उन्होंने बॉक्सिंग-डे टेस्ट में प्लेइंग-11 का हिस्सा तेज गेंदबाज गस एटिंकसन को बाहर कर दिया है। इसके बाद इंग्लैंड की टीम अपनी प्लेइंग 11 का फैसला मुकाबले दिन टॉस के समय करेगी जिसमें अभी एक और खिलाड़ी का बाहर होना तय है। वहीं इंग्लैंड ने जो अपनी प्लेइंग-12 का ऐलान किया है उसमें उन्होंने स्पिन गेंदबाज शोएब बशीर को शामिल किया जिनको अभी तक इस टेस्ट सीरीज में एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला था, ऐसे में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के इतिहास को देखते हुए इस बात की उम्मीद लगाई जा सकती है कि बशीर आखिरी मुकाबले में खेलते हुए दिख सकते हैं। वहीं इसके अलावा तेज गेंदबाज मैथ्यू पोट्स को भी सिडनी टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-12 में जगह मिली है।

सिडनी टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-12

बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, विल जैक्स, मैथ्यू पोट्स, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग।

इंग्लैंड का सिडनी के ग्राउंड पर बेहतर है रिकॉर्ड

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड टीम के टेस्ट में रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उन्होंने यहां पर अपना पहला मुकाबला साल 1882 में खेला था, जिसके बाद अब तक वह सिडनी में कुल 57 टेस्ट मैच खेलने में कामयाब रहे हैं, जिसमें वह 22 मैचों को जहां जीतने में सफल हो सके तो वहीं 27 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, इसके अलावा 8 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। इंग्लैंड ने इस मैदान पर आखिरी बार साल 2011 में टेस्ट मैच जीता था, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम को पारी 83 रनों से मात दी थी।

ये भी पढ़ें

VIDEO: इस गेंदबाज ने फेंक दी टी20 लीग में अनोखी बॉल, जिसने भी देखा कई बार देखना पड़ा

डेमियन मार्टिन की अब कैसी है हालत, एडम गिलक्रिस्ट ने उनकी हेल्थ को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल