1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच फ्री में देखेंगी महिलाएं, अहमदाबाद में हुआ ये खास इंतजाम

वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच फ्री में देखेंगी महिलाएं, अहमदाबाद में हुआ ये खास इंतजाम

 Written By: Govind Singh
 Published : Oct 05, 2023 08:58 am IST,  Updated : Oct 05, 2023 09:01 am IST

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। महिलाओं को फ्री में ये मैच दिखाने के लिए खास इंतजाम किया गया है।

ODI World Cup 2023 Captain- India TV Hindi
ODI World Cup 2023 Captain Image Source : BCCI TWITTER

ODI World Cup 2023: क्रिकेट भारत में बहुत ही लोकप्रिय है। भारत में क्रिकेट को एक धर्म माना जाता है और क्रिकेट मैच देखने के लिए फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित रहते हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत आज (5 अक्टूबर) से हो रही है। पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। ये दोनों टीमें पिछले सीजन के फाइनल में भिड़ी थीं तब इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी। महिलाओं को वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच के लिए फ्री में एंट्री देने के लिए खास इंतजाम किया गया है। 

महिलाओं को फ्री में मिलेंगे टिकट

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में लगभग 30000 से 40000 महिलाओं को फ्री में वर्ल्ड कप का पहला मैच दिखाने के लिए खास इंतजाम किया गया है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भाजपा का शहरी वार्ड स्तरीय नेटवर्क महिलाओं को स्टेडियम में लाने के लिए जुटा हुआ है और स्थानीय नेता टिकट बांट रहे हैं। इसके अलावा जो महिलाएं फ्री में मैच देखने के लिए आएंगी। उनके लिए चाय और दोपहर के भोजन के लिए कूपन की व्यवस्था की जा रही है। 

बोदकदेव क्षेत्र के भाजपा उपाध्यक्ष ललित वधावन ने कहा कि अहमदाबाद की लगभग 30,000 से 40,000 महिलाएं कल स्टेडियम में मैच देखेंगी। हमारे वोलंटियर को नाम भेजने के लिए कहा गया है और आज उन्हें टिकट सौंप दिए गए। टिकट ऊपर से आये हैं। क्या है ना, 33 फीसदी महिला आरक्षण बिल भी पास हो गया है। ये महिलाएं खुद स्टेडियम पहुंचेंगी और उन्हें चाय और भोजन के कूपन दिए जाएंगे। 

भारतीय टीम है खिताब की दावेदार 

भारत ने कपिल देव की कप्तानी में 1983 और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2011 में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती थी। इस बार वर्ल्ड कप भारत की धरती पर हो रहा है। इस वजह से टीम इंडिया ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार है। भारत ने हाल ही में रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप की ट्रॉफी जीती थी। भारत के पास स्टार खिलाड़ियों की फौज है जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल देते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के मैदान पर खेला जाएगा। 

यह भी पढ़ें: 

कोर्ट ने माना- शिखर धवन को पत्नी आयशा मुखर्जी ने मानसिक पीड़ा दी, हुआ तलाक

वर्ल्ड कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का सामना, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल