1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB के लिए बोझ साबित हुए ग्लेन मैक्सवेल, IPL 2024 में एक रन की कीमत 21 लाख के पार

RCB के लिए बोझ साबित हुए ग्लेन मैक्सवेल, IPL 2024 में एक रन की कीमत 21 लाख के पार

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : May 22, 2024 09:51 pm IST,  Updated : May 22, 2024 09:51 pm IST

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी टीम का हिस्सा ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला खामोश ही देखने को मिला, जिसमें वह अपनी पारी की पहली ही गेंद पर रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए।

ग्लेन मैक्सवेल- India TV Hindi
ग्लेन मैक्सवेल Image Source : AP

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने के बाद एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी। इस मैच में आरसीबी को ग्लेन मैक्सवेल से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उनका बल्ला इस मैच में खामोश ही देखने को मिला। मैक्सवेल के लिए आईपीएल का ये सीजन किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में मैक्सवेल गोल्डन डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए, उनके एक रन की कीमत अभी तक इस सीजन में देखी जाए तो वह 21 लाख रुपए से भी अधिक की रही है।

आईपीएल 2024 सीजन में बना पाए सिर्फ 52 रन

ग्लेन मैक्सवेल जिनका आईपीएल में इससे पहले लगभग हर सीजन में बल्ले से धमाकेदार पारियां देखने को मिली हैं, उनका इस सीजन में प्रदर्शन देखा जाए तो वह 10 पारियों में बल्लेबाजी करने के बाद 43 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 52 रन ही बनाने में कामयाब हो सके। मैक्सवेल का इस सीजन में बल्लेबाजी औसत 5.8 का रहा है, जबकि स्ट्राइक 120 का। वहीं इस दौरान मैक्सवेल 4 बार अपनी पारी में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए जिसमें से 2 बार वह पारी की पहली गेंद पर आउट हुए हैं। मैक्सवेल को आरसीबी ने 11 करोड़ रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था, इसके बाद उनके एक रन की कीमत यदि इस सीजन में देखी जाए तो वह 2,115,385 रुपए रही है।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी

ग्लेन मैक्सवेल अब आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर जोस बटलर का नाम है जो साल 2023 के आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेलते हुए 5 बार डक पर पवेलियन लौटे थे। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से 8 खिलाड़ी हैं।

एक सीजन में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी

  • जोस बटलर - 5 बार (राजस्थान रॉयल्स, साल 2023)
  • हर्षल गिब्स - 4 बार (डेक्कन चार्जर्स, साल 2009)
  • मिथुन मिन्हास - 4 बार (पुणे वॉरियर्स इंडिया, साल 2011)
  • मनीष पांडे - 4 बार (पुणे वॉरियर्स इंडिया, साल 2012)
  • शिखर धवन - 4 बार (दिल्ली कैपिटल्स, साल 2020)
  • इयोन मोर्गन - 4 बार (कोलकाता नाइट राइडर्स, साल 2021)
  • निकलस पूरन - 4 बार (पंजाब किंग्स, साल 2021)
  • दिनेश कार्तिक - 4 बार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, साल 2023)
  • ग्लेन मैक्सवेल - 4 बार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, साल 2024)

ये भी पढ़ें

 

इस बल्लेबाज को टी20 नहीं टेस्ट है पसंद, बताया क्यों सिर्फ 2 लीग में लेना चाहता है हिस्सा

IPL प्लेऑफ में एक बार फिर खामोश रहा कोहली का बल्ला, बना सके सिर्फ इतने ही रन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल