1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस बल्लेबाज को टी20 नहीं टेस्ट है पसंद, बताया क्यों सिर्फ 2 लीग में लेना चाहता है हिस्सा

इस बल्लेबाज को टी20 नहीं टेस्ट है पसंद, बताया क्यों सिर्फ 2 लीग में लेना चाहता है हिस्सा

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : May 22, 2024 06:54 pm IST,  Updated : May 22, 2024 06:54 pm IST

आईपीएल के 17वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा ट्रेविस हेड का शानदार फॉर्म देखने को मिला है। वहीं उन्होंने अपने एक बयान में ये साफ कर दिया है कि उनका अभी फिलहाल पूरी तरह से ध्यान टेस्ट क्रिकेट खेलने पर अधिक है, जिसमें वह साल में सिर्फ 2 ही टी20 लीग में खेलना चाहते हैं।

Travis Head- India TV Hindi
ट्रेविस हेड Image Source : PTI

ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनिंग बल्लेबाज ट्रेविस हेड का पिछले एक साल में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन में भी हेड अपने इसी फॉर्म को जारी रखने में कामयाब हुए। वहीं हेड ने अब अपने एक बयान में सभी को चौंका दिया जिसमें उन्होंने ये बताया कि आखिर क्यों वह अभी सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलने पर अधिक ध्यान देना चाहते हैं और सिर्फ फिलहाल 2 टी20 लीग में हिस्सा लेंगे। हेड के प्रदर्शन की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को मात देने में कामयाबी हासिल की थी।

हर साल आप प्राथमिकता तय करते हैं कि आप क्या कर सकते हैं और क्या नहीं

ट्रेविस हेड जिनके बल्ले से आईपीएल के 17वें सीजन में अब तक कुल 533 रन देखने को मिले हैं उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए अपने बयान में कहा कि ये साल 2017 के बाद आईपीएल में मेरा पहला सीजन है। इस समय मैं अपना पूरा ध्यान टेस्ट क्रिकेट खेलने पर लगाऊंगा और मैं ऐसा करना जारी रखूंगा। अभी मैं अगले साल यहां आईपीएल में वापस आना पसंद करूंगा। टी20 वर्ल्ड कप के ठीक बाद इस साल मैं अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट में खेलूंगा लेकिन अगले साल चीजें अगल हो सकती हैं। आप हर साल की प्लानिंग करते हैं जिसमें तय करते हैं कि आपको क्या करना है और क्या नहीं। ऑस्ट्रेलियाई टीम को अगले साल टेस्ट क्रिकेट अधिक खेलना है, जिसमें हम वेस्टइंडीज का दौरा करेंगे और शायद इसके चलते अभी मैं अन्य फ्रेंचाइजी लीग में खेलते ना दिखाई दूं।

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद खेलूंगा अधिक टी20 लीग

अपने बयान में ट्रेविस हेड ने आगे कहा कि जब तक मैं टेस्ट क्रिकेट खेल रहा हूं तो उस समय तक सिर्फ 2 ही टी20 लीग में खेलना चाहता हूं, लेकिन एक बार इस फॉर्मेट को अलविदा कहने के बाद मैं खुद को सिर्फ फ्रेंचाइजी क्रिकेट तक ही सीमित रखना चाहूंगा। वहीं अपने प्रदर्शन को लेकर हेड ने कहा कि आईपीएल के इस सीजन में मैं लगातार बेहतर प्रदर्शन करता चला गया लेकिन अभी भी मुझे अपनी बल्लेबाजी पर कुछ काम करना है।

ये भी पढ़ें

T20 World Cup 2024: युवराज सिंह ने इस खिलाड़ी का प्लेइंग इलेवन से काट दिया पत्ता, हार्दिक पांड्या को लेकर कही ये बात

पाकिस्तानी स्क्वाड से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी, अचानक लिया गया बड़ा फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल