1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. GT vs MI Eliminator: मुल्लांपुर की पिच पर क्या फिर दिखेगा गेंदबाजों का दबदबा या बल्लेबाज करेंगे वापसी, जानें Pitch रिपोर्ट

GT vs MI Eliminator: मुल्लांपुर की पिच पर क्या फिर दिखेगा गेंदबाजों का दबदबा या बल्लेबाज करेंगे वापसी, जानें Pitch रिपोर्ट

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 30, 2025 11:10 am IST,  Updated : May 30, 2025 11:10 am IST

GT vs MI: आईपीएल 2025 सीजन के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें सभी की नजरें इस मैच की पिच पर भी टिकी हुई हैं।

Gujarat Titans vs Mumbai Indians, Eliminator Match Pitch Report- India TV Hindi
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस, एलिमिनेटर मैच पिच रिपोर्ट Image Source : INDIA TV

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में आईपीएल 2025 के सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला 30 मई को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम ने इस सीजन काफी शानदार प्रदर्शन दिखाया है, लेकिन लीग स्टेज के आखिरी कुछ मुकाबलों में टीम को मिली हार के चलते वह टॉप-2 की पोजीशन पर खत्म करने में कामयाबी हासिल नहीं कर सके। वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम को लेकर बात की जाए तो उनके लिए इस सीजन की शुरुआत बिल्कुल अच्छी नहीं रही थी, लेकिन उसके बाद उन्होंने शानदार कमबैक करने के साथ लीग स्टेज मैचों का अंत होने पर चौथी पोजीशन पर रहते हुए किया। अब सभी की नजरें गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले की पिच पर भी टिकी हुई है।

टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना करेगी पसंद

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर टॉस की भूमिका काफी अहम रहने वाली है। क्वालीफायर-1 मैच भी इसी स्टेडियम में खेला गया जिसमें आरसीबी टीम के गेंदबाजों का कमाल देखने को मिला था, नई गेंद से जहां तेज गेंदबाजों ने विकेट हासिल किए तो वहीं स्पिनर भी इस पिच पर अपना प्रभाव दिखाने में कामयाब रहे। ऐसे में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच में जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेना चाहेगी ताकि पिच को मिजाज को बेहतर तरीके से समझा जा सके।

अब तक यहां पर आईपीएल के 10 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 5 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं पांच बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही है। यहां पर पहली पारी के औसत के स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 160 से 165 रनों के बीच का देखने को मिलता है।

हेड टू हेड में गुजरात का पलड़ा भारी

आईपीएल में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखा जाए तो उसमें जीटी का पलड़ा साफतौर पर भारी दिखाई देता है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 बार भिड़ंत देखने को मिली है, जिसमें 5 मैचों में गुजरात टाइटंस की टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही है तो वहीं सिर्फ 2 बार ही मुंबई इंडियंस की टीम ने मुकाबला जीता है।

ये भी पढ़ें

श्रेयस अय्यर ने बताया कौन है पंजाब किंग्स की शर्मनाक हार का जिम्मेदार, कहा - ये भूलने वाला दिन नहीं है

विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल