1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. GT vs RR Score: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को मिली जीत, आखिरी ओवर में GT को 6 रनों से हारा मैच

GT vs RR Score: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को मिली जीत, आखिरी ओवर में GT को 6 रनों से हारा मैच

 Written By: Hitesh Jha
 Updated : Apr 04, 2026 11:33 pm IST

GT vs RR Score: आईपीएल 2026 का नौवां मुकाबला शनिवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।

GT vs RR- India TV Hindi
गुजरात बनाम राजस्थान Image Source : AP

GT vs RR Score: IPL 2026 में 04 अप्रैल को डबल हेडर का दिन था। दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। वहीं दूसरे मुकाबले में अब गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने थी। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया जिसे आखिरी ओवर में टीम ने अपने नाम किया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने इस मैच में 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाने में कामयाब रही और छह रन से मैच हार गई।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत काफी अच्छी रही। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। वैभव इस मैच में 18 बॉल पर 31 रन बनाए। वहीं जायसवाल ने 36 बॉल में 55 रन की पारी खेली। टीम के लिए ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 42 गेंद में पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 75 रन बनाए। गुजरात के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने चार ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट लिए।

 

 

Latest Cricket News

GT vs RR

Auto Refresh
Refresh
  • 11:27 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    गुजरात टाइटंस को मिली हार

    गुजरात टाइटंस को इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों छह रनों से हार का सामना करना पड़ा। 211 रन के जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 204 रन ही बना सकी।

  • 11:23 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    राशिद खान हुए आउट

    राशिद खान इस मैच में 16 बॉल में 24 रन बनाकर आखिरी ओवर में आउट हुए। अब आखिरी गेंद पर गुजरात को जीत के लिए 1 बॉल पर 7 रन की जरूरत है।

  • 11:10 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    18 ओवर के बाद GT का स्कोर

    18 ओवर का खेल खत्म होने तक गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए हैं। अब GT को यहां से जीत के लिए 12 गेंदों पर 15 रन की जरूरत है। कगिसो रबाडा और राशिद खान क्रीज पर हैं।

  • 10:55 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    शाहरुख खान हुए रनआउट

    राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में GT के बल्लेबाज शाहरुख खान रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने चार बॉल में 11 रन बनाए। गुजरात को अभी जीत के लिए 30 बॉल में 50 रन की जरूरत है।

  • 10:52 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    राहुल तेवतिया 12 रन बनाकर हुए आउट

    राहुल तेवतिया राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 12 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट रवि बिश्नोई ने लिया। राहुल का विकेट गिरने के बाद स्टैंड इन कप्तान राशिद खान बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 

  • 10:44 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    जोस बटलर लौटे पवेलियन

    जोस बटलर के रूप में गुजरात की टीम को पांचवां झटका लगा है। वह इस मैच में 14 बॉल में 26 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। बटलर का विकेट गिरने के बाद गुजरात की टीम मुश्किल में नजर आ रही है।

  • 10:40 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    एक ही ओवर में गुजरात को लगे दो बड़े झटके

    राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में ग्लेन फिलिप्स का बल्ला नहीं चला। वह 4 बॉल में 3 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद वॉशिंगटन सुंदर भी दो बॉल में 4 रन बनाकर आउट हो गए। रवि बिश्नोई की गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने फिलिप्स का बेहतरीन कैच पकड़ा। गुजरात का स्कोर इस वक्त 4 विकेट के नुकसान पर 132 रन है।

  • 10:30 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    साई सुदर्शन लौटे पवेलियन

    साई सुदर्शन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 44 बॉल में 73 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और तीन छक्के लगाए। उनके आउट होने के बाद ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी के लिए आए हैं। गुजरात का स्कोर 11 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 112 रन है।

  • 10:25 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    गुजरात का स्कोर 100 के पार

    10 ओवर का खेल खत्म होने के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 103 रन है। साई सुदर्शन 41 बॉल पर 72 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं बटलर 6 रन बनाकर नाबाद हैं। गुजरात को यहां से जीत के लिए 108 रन की जरूरत है।

  • 10:14 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    कुमार कुशाग्र 18 रन बनाकर हुए आउट

    कुमार कुशाग्र GT के लिए अपने डेब्यू मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वह 18 रन बनाकर आउट हुए। 8 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 78 रन है।

  • 10:04 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    सुदर्शन और कुशाग्र की शानदार बल्लेबाजी

    कुमार कुशाग्र और साई सुदर्शन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बड़े रन चेज में टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है। पहले छह ओवर में टीम ने बिना किसी नुकसान के 56 रन बना लिए हैं। सुदर्शन 33 और कुशाग्र 17 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।

  • 9:51 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    तीन ओवर्स में गुजरात टाइटंस ने बनाए 32 रन

    गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में 211 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए तीन ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 32 रन बना लिए थे। साई सुदर्शन 20 और कुमार कुशाग्र 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 9:41 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    पहले ओवर में गुजरात ने बनाए 15 रन

    राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 211 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने पहला ओवर खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 15 रन बना लिए थे। साई सुदर्शन 10 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं कुमार कुशाग्र ने अभी अपना खाता नहीं खोला है।

  • 9:19 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    गुजरात के सामने जीत के लिए 211 रनों का टारगेट

    राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए हैं। गुजरात को मैच जीतने के लिए यहां से 211 रन की जरूरत है।

  • 9:11 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    18 ओवर के बाद RR का स्कोर

    18 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 190 रन है। ध्रुव जुरेल 35 बॉल में 61 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब देखना होगा कि यहां से राजस्थान रॉयल्स की टीम कितना बड़ा स्कोर बना पाती है।

  • 9:01 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    डोनोवन फरेरा लौटे पवेलियन

    डोनोवन फरेरा गुजरात के खिलाफ मैच में 1 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट कगिसो रबाडा ने लिया है। अब रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। टीम का स्कोर इस वक्त 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन है।

  • 8:55 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    शिमरन हेटमायर हुए आउट

    शिमरन हेटमायर के रूप में राजस्थान रॉयल्स को चौथा झटका लगा है। वह 8 बॉल में 18 रन बनाकर आउट हुए। उनको आउट करने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने बाउंड्री लाइन पर जबरदस्त कैच पकड़ा है। हेटमायर के आउट होने के बाद डोनोवन फरेरा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। राजस्थान का स्कोर इस वक्त 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन है।

  • 8:41 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    प्रसिद्ध कृष्णा ने रियान पराग को भेजा पवेलियन

    रियान पराग के रूप में राजस्थान रॉयल्स को तीसरा झटका लगा है। वह इस मैच में 4 बॉल में 8 रन बनाकर आउट हुए। पराग के आउट होने के बाद शिमरन हेटमायर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। टीम का स्कोर इस वक्त 3 विकेट के नुकसान पर 136 रन है।

  • 8:34 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    यशस्वी जायसवाल लौटे पवेलियन

    यशस्वी जायसवाल गुजरात के खिलाफ मैच में 55 रन की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हो गए। 36 गेंदों की अपनी इस पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। उनके आउट होने के बाद कप्तान रियान पराग बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

  • 8:20 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर

    10 ओवर का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए हैं। टीम के लिए जायसवाल 47 और ध्रुव जुरेल 11 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। राजस्थान की टीम यहां से बोर्ड पर बड़ा टोटल लगाना चाहेगी।

  • 8:09 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    वैभव सूर्यवंशी हुए आउट

    वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गुजरात के खिलाफ मैच में नहीं चला। इस मैच में वह 18 बॉल में 31 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट राशिद खान ने लिया। वैभव के आउट होने के बाद अब ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

  • 8:03 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    छह ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर

    छह ओवर का खेल खत्म होने तक राजस्थान रॉयल्स ने बिना किसी नुकसान के 69 रन बना लिए हैं। वैभव 31 और जायसवाल 35 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। गुजरात को यहां अभी भी पहले विकेट की तलाश है।

  • 7:51 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    चार ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर

    चार ओवर का खेल खत्म होने तक राजस्थान रॉयल्स ने बिना किसी नुकसान के 44 रन बना लिए हैं। वैभव और यशस्वी टीम के लिए शानदार बैटिंग कर रहे हैं। गुजरात को यहां विकेट की सख्त जरूरत है।

  • 7:36 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    जायसवाल और वैभव ने RR को दिलाई अच्छी शुरुआत

    वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करने उतरे हैं। पहले ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 10 रन है। वैभव ने पहले ओवर में दो चौके लगाए।

  • 7:15 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI

    राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

  • 7:14 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI

    गुजरात टाइटंस: कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

  • 7:06 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    GT vs RR: टॉस अपडेट

    गुजरात वर्सेस राजस्थान मैच में RR के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। गुजरात की टीम इस मैच में पहले गेंदबाजी करेगी। शुभमन इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह राशिद खान कप्तानी कर रहे हैं।

  • 6:44 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    GT vs RR हेड टू हेड रिकॉर्ड

    गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक आईपीएल में 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें से गुजरात ने छह मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं दो मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मारी है।

  • 6:36 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड

    राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, रविंद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, युधवीर। सिंह चरक, शुभम दुबे, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव

  • 6:24 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड

    गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज यारा, टॉम बैंटन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल