1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गुजरात टाइटंस की हार के बाद कप्तान गिल ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार, मैच के बाद कही ये बात

गुजरात टाइटंस की हार के बाद कप्तान गिल ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार, मैच के बाद कही ये बात

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Apr 18, 2024 08:06 am IST,  Updated : Apr 18, 2024 08:06 am IST

शुभमन गिल ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद एक बड़ा बयान दिया है। हार के कारण उन्हें अंक तालिका में भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

Shubman Gill- India TV Hindi
शुभमन गिल और ऋषभ पंत Image Source : IPL

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग का 32वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में गुजरात टाइटंस की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसके कारण उनके नेट रनरेट पर भी असर देखने को मिला है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी और उनकी टीम 17.3 ओवर में 89 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद दूसरी पारी में 8.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 92 रन बना दिल्ली कैपिटल्स ने यह मैच 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।

क्या बोले कप्तान गिल

गुजरात टाइटंस की हार के बाद टीम के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश नजर आए। उन्होंने टीम की हार के पीछ खराब बल्लेबाजी को जिम्मेदार ठहरा दिया। गिल के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी था, लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने भी निराशाजनक प्रदर्शन किया। टीम का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। राशिद खान ने 31 रनों का पारी खेली जो जीटी के लिए सर्वाधिक स्कोर था। उसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 10 रन का स्कोर भी पार नहीं कर सका। मैच के बाद शुभमन गिल ने एक बड़ा बयान दिया है।

गुजरात टाइटंस के निराश कप्तान शुभमन गिल ने हार के लिए अपनी खराब बल्लेबाजी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि हमने औसत बल्लेबाजी की। हमें इस मैच को भूलकर आगे बढ़ना होगा। पिच अच्छी थी लेकिन हमारे बल्लेबाजों के शॉट का चयन खराब रहा। विकेट ठीक था, लेकिन अगर आप मेरे, साहा और साई के आउट होने के तरीकों को देखोगे तो इसका पिच से कोई लेना देना नहीं था। उन्होंने कहा कि इस छोटे से स्कोर के बाद हम कहीं भी मैच में नहीं थे, जब तक हमारे गेंदबाज दो हैट्रिक नहीं ले लेते, तभी हमारी संभावना बन सकती थी।

जीटी के लिए कमबैक जरूरी

जीटी की टीम को अगला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ 21 अप्रैल को खेलना है। इस मैच का आयोजन पंजाब में किया जाएगा। जीटी ने इस सीरीज अब तक 7 मुकाबले खेल लिए हैं। जहां उन्हें सिर्फ 3 मैचों में जीत मिली है। वहीं 4 मुकाबलों में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उनके लिए यहां से एक हार भारी पड़ सकती है। गिल यहां से दमदार कमबैक की उम्मीद कर रहे होंगे। 

यह भी पढ़ें

ऋषभ पंत ने सालों बाद जीता ये खास अवॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप के लिए ठोक दी दावेदारी

GT vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने दर्ज की अभी तक की सबसे बड़ी जीत, प्वॉइंट्स टेबल में भी लगाई बहुत लंबी छलांग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल