1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World cup से बाहर होते ही पांड्या ने कर दिया ये पोस्ट, कहा- पचा पाना मुश्किल है...

World cup से बाहर होते ही पांड्या ने कर दिया ये पोस्ट, कहा- पचा पाना मुश्किल है...

 Reported By: Atul Singh Written By: Abhishek Pandey
 Published : Nov 04, 2023 12:52 pm IST,  Updated : Nov 04, 2023 06:11 pm IST

World Cup 2023: भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या एंकल में चोट लगने के बाद अब पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। हार्दिक ने बाहर होने के बाद अब सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इसे मेरे लिए पचा पाना काफी मुश्किल है।

Hardik Pandya- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या Image Source : GETTY

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या चोटिल होने की वजह से अब वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बाकी बचे मैचों से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। हार्दिक को बांग्लादेश के खिलाफ पुणे के मैदान पर मैच के दौरान गेंदबाजी के समय बाएं एंकल में चोट लगी थी। इसके बाद सभी को उम्मीद थी कि वह टूर्नामेंट के अंत तक पूरी तरह से फिट होकर वापसी कर लेंगे, लेकिन अब वह बाहर हो गए हैं। हार्दिक ने टूर्नामेंट के बीच में बाहर होने पर सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते हुए लिखा कि इसे मेरे लिए पचा पाना काफी मुश्किल है।

मेरे लिए इस फैक्ट को पचा पाना आसान नहीं

हार्दिक पांड्या ने वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, "इस फैक्ट को पचाना काफी कठिन है कि मैं वर्ल्ड कप के बचे हुए मैचों में नहीं खेल पाऊंगा। मैं पूरी भावना के साथ टीम के साथ रहूंगा और हर मैच की हर गेंद पर उनको चियर करूंगा। सभी की शुभकामनाओं, प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद, यह अविश्वसनीय है। ये टीम काफी खास है और मुझे विश्वास है कि हम सभी की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे।

टीम इंडिया हार्दिक के बाहर होने के बाद पिछले तीन मैचों में 5 प्रमुख गेंदबाज और 6 बल्लेबाज के साथ मैदान पर उतरी है और अभी तक उनकी कमी बिल्कुल भी महसूस नहीं हुई है। हार्दिक के बाहर होने के बाद से टीम में मोहम्मद शमी को पांचवें गेंदबाज के तौर पर शामिल किया जिन्होंने अब तक कमाल की गेंदबाजी करते हुए 2 बार मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।

भारतीय टीम का अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका से

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम को अपना अगला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेलना है। टीम इंडिया ने अपने पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ 302 रनों की बड़ी जीत हासिल करने के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह को पहले ही पक्का कर लिया है।

ये भी पढ़ें

World Cup 2023 में भारत के बाद सिर्फ अफगानिस्तान टीम ही कर सकी ये बड़ा कमाल

पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन पर मिकी आर्थर ने दिया एक और बहाना, कहा- भारत में हो रही घुटन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल