1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट, कोच ने बता दी वापसी की तारीख

हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट, कोच ने बता दी वापसी की तारीख

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 06, 2026 07:02 pm IST,  Updated : Apr 06, 2026 07:02 pm IST

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस अपना तीसरा मैच 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने उतरेगी। इस मैच से पहले मुंबई के लिए बड़ी खबर सामने आई है।

Hardik Pandya- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या Image Source : AFP

Hardik Pandya Comeback: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब उनकी वापसी की तारीख साफ हो गई है। गेंदबाजी कोच ने पुष्टि कर दी है कि स्टार ऑलराउंडर जल्द मैदान पर वापसी करने वाले हैं।

कब होगी वापसी?

मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने 6 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हार्दिक पांड्या राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में खेलने के लिए पूरी तरह फिट हैं। यह मैच गुवाहाटी केACA स्टेडियम बरसापारा में खेला जाएगा। पारस म्हाम्ब्रे ने कहा कि हार्दिक पांड्या उपलब्ध हैं। उन्होंने कुछ नेट सेशन किए हैं और अब बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें कोई चोट नहीं थी, बस तबीयत खराब थी, इसलिए वह पिछला मैच नहीं खेल पाए।

हार्दिक पांड्या दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं थे। मैच से पहले उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके चलते उन्हें आराम दिया गया। उनकी जगह टीम में दीपक चाहर को मौका मिला, जिन्होंने पहले ही ओवर में केएल राहुल का विकेट लेकर शानदार शुरुआत दिलाई। हालांकि, इसके बावजूद मुंबई इंडियंस 163 रनों का बचाव नहीं कर सकी और दिल्ली कैपिटल्स ने 11 गेंद रहते 6 विकेट से मैच जीत लिया।

पहले मैच में दिखा था दम

हार्दिक ने इस सीजन के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने नाबाद 18 रन बनाए और गेंदबाजी में 39 रन देकर 1 विकेट भी हासिल किया था। हार्दिक पांड्या की वापसी से मुंबई इंडियंस को बैलेंस मिलेगा, खासकर ऑलराउंड डिपार्टमेंट में। उनकी मौजूदगी टीम के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अहम भूमिका निभाती है। मुंबई इंडियंस के लिए यह खबर किसी राहत से कम नहीं है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अहम मुकाबले में हार्दिक पांड्या की वापसी टीम के प्रदर्शन पर बड़ा असर डाल सकती है।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 में जीत से अपने अभियान का आगाज किया था। टीम ने पहले ही मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से मात दी थी। हालांकि, दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें:

फखर जमां पर PCB ने लगाया बैन, अब PSL में बन गए इस टीम के कोच

KKR Vs PBKS: कौन जीतेगा आज का मैच, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल