Harry Brook Century: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच जारी ODI सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले अंग्रेज कप्तान ने बल्ले से धमाका करते हुए नया इतिहास रच दिया। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। हैरी ब्रूक ने अपनी पारी का आगाज ठीक-ठाक अंदाज में किया, लेकिन जैसे ही अपना अर्धशतक शतक पूरा किया, तो फिर छक्के-चौकों की झड़ी लगा दी। इस तरह उन्होंने 57 गेंदों पर अपना शतक पूरा करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए 40 गेंदें ली। फिर अगली 17 गेंदों पर 50 रन और बनाते हुए शानदार शतक ठोक दिया। उन्होंने अपना शतक पूरा करने के दौरान 8 चौके और 3 छक्के जड़े।
चौके-छक्कों से बटोरे 98 रन
हैरी ब्रूक शतक पूरा करने के बाद और ज्यादा आक्रामक हो गए। आखिरी ओवरों में उन्होंने छक्के-चौकों की झड़ी लगा दी। इस तरह वह ODI क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहे। उन्होंने महज 66 गेंदों पर 11 चौके और 9 शानदार छक्कों की बदौलत नाबाद 136 रनों की धुआंधार पारी खेली। उन्होंने 136 में से 98 रन सिर्फ बाउंड्री से बटोरे। बता दें, इससे पहले ब्रूक का ODI में बेस्ट स्कोर 135 रन था, जो पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ आया था।
हैरी ब्रूक और रूट के बीच हुई कमाल की साझेदारी
पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड 166/3 के अच्छे स्कोर पर था, जब ब्रूक अपने साथी जो रूट का साथ देने के लिए मैदान में आए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 170 से ज्यादा रनों की शानदार पार्टनरशिप हुई।इस पार्टनरशिप में ब्रूक ज्यादा आक्रामक नजर आए। आखिर में उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग की। नतीजा ये हुआ कि उनकी शानदार बैटिंग के कारण इंग्लैंड 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 357 रन स्कोरबोर्ड पर लगाने में सफल रहा।
गौरतलब है कि हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड के लिए अब तक 38 ODI मैच खेले हैं, जिनमें करीब 40 के औसत और 105 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 1354 रन बनाए हैं। इनमें 3 शतक और 6 अर्धशतक भी शामिल हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्रूक ने जो 3 शतक जड़े हैं, उनमें वह 2 बार नाबाद लौटे हैं।
यह भी पढ़ें
ICC ने दी पाकिस्तान को चेतावनी, लग सकता है बैन, PSL पर भी संकट
T20 World Cup चैंपियन खिलाड़ी ने लिया संन्यास, खेल चुका है 61 इंटरनेशनल मुकाबले