1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2024: मयंक अग्रवाल से उलझना KKR के प्लेयर को पड़ा भारी, मैच जीतने के बाद भी लिया गया एक्शन

IPL 2024: मयंक अग्रवाल से उलझना KKR के प्लेयर को पड़ा भारी, मैच जीतने के बाद भी लिया गया एक्शन

 Written By: Govind Singh
 Published : Mar 24, 2024 10:04 am IST,  Updated : Mar 24, 2024 10:04 am IST

KKR ने IPL 2024 के अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रनों से हरा दिया। मैच में की गई दो गलतियों की वजह से केकेआर के एक प्लेयर पर एक्शन लिया गया है।

Harshit Rana And Mayank Agarwal- India TV Hindi
Harshit Rana And Mayank Agarwal Image Source : IPL

KKR vs SRH Harshit Rana: IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को सांसें रोक देने वाले मैच में चार रनों से हरा दिया। इस मैच में केकेआर के लिए हर्षित राणा ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने आखिरी ओवर में 13 रन डिफेंड करके केकेआर को जीत दिलाई। लेकिन अब मैच में की गईं दो गलतियों की वजह से हर्षित राणा पर बड़ा एक्शन लिया गया है और उन पर जुर्माना लगाय गया है। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

हर्षित राणा पर लगा जुर्माना

अब हर्षित राणा पर आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का कुल 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 के दो अपराध किए। उन पर दो संबंधित अपराधों के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत और 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। हर्षित ने इन दोनों अपराधों को स्वीकार कर लिया है और उन्होंने रेफरी की सजा स्वीकार कर ली है। 

मयंक अग्रवाल को किया था फ्लाइंग किस का इशारा

हर्षित राणा ने सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर मयंक अग्रवाल को एक बाउंसर डाली, जिसे मयंक ने खेला। लेकिन इस गेंद पर रिंकू सिंह ने उनका शानदार कैच पकड़ लिया। इसके बाद हर्षित ने मयंक की तरफ फ्लाइंग किस का इशारा किया था। इसके बाद मयंक अग्रवाल उन्हें घूरते हुए पवेलियन लौट गए, लेकिन उन्होंने कुछ कहा नहीं। इसी वजह से विवाद ज्यादा नहीं बढ़ पाया। 

KKR को दिलाई जीत 

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को आखिरी दो ओवर्स में जीत के लिए 39 रनों की जरूरत थी। लेकिन केकेआर के गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 19वें ओवर में 26 रन लुटा दिए। यहां SRH की जीत आसान लग रही थी, क्योंकि अब हैदराबाद की टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 13 रनों की जरूरत थी। लेकिन आखिरी ओवर में हर्षित राणा ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 2 विकेट भी हासिल किए। उन्होंने मैच में चार ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। वह केकेआर की जीत में सबसे बड़े हीरो साबित हुए। 

यह भी पढ़ें: 

35 साल के पाकिस्तानी प्लेयर ने वापस लिया रिटायरमेंट, T20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए किया बड़ा फैसला

राजस्थान के सामने घर पर होगी लखनऊ की चुनौती, अब तक ऐसा रहा रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल