1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Vijay Hazare Trophy के फाइनल में पहली बार पहुंची हरियाणा की टीम, सेमीफाइनल में इस टीम को हराया

Vijay Hazare Trophy के फाइनल में पहली बार पहुंची हरियाणा की टीम, सेमीफाइनल में इस टीम को हराया

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Dec 14, 2023 09:30 am IST,  Updated : Dec 14, 2023 09:30 am IST

हरियाणा की टीम ने पहली बार Vijay Hazare Trophy के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने सेमीफाइनल मैच में तमिलनाडु को हराया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 16 दिसंबर को खेला जाएगा।

Haryana Cricket- India TV Hindi
हरियाणा क्रिकेट टीम Image Source : TWITTER

Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी में हरियाणा क्रिकेट टीम का यादगार प्रदर्शन जारी है और इतिहास में पहली बार उन्होंने फाइनल में जगह बना ली है। हरियाणा, जिसने पिछले 13 सीजन पहले 2010-11 में घरेलू एक दिवसीय प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, ने आखिरकार बुधवार, 13 दिसंबर को सेमीफाइनल में तमिलनाडु की टीम को 63 रनों से हरा दिया। राजकोट में हरियाणा ने प्रतियोगिता में अब तक सभी नौ गेम जीते हैं और अब वह ट्रॉफी हासिल करने से सिर्फ एक कदम दूर है।

कैसा रहा सेमीफाइनल मैच का हाल

बात करें सेमीफाइनल मैच के बारे में तो हरियाणा के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। इस मैच में हरियाणा के कप्तान अशोक मेनारिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जहां हरियाणा ने अपना पहला विकेट सिर्फ 14 रन पर खो दिया था, लेकिन फिर अशोक मेनारिया और हिमांशु राणा ने अपनी टीम की पारी के संभालने की जिम्मेदारी उठाई। 

राणा ने सलामी बल्लेबाज युवराज सिंह के साथ 132 रन की साझेदारी की। उन्होंने तमिलनाडु के खराब गेंदबाजी का फायदा उठाया। युवराज 65 रन पर आउट हो गए लेकिन राणा ने अपनी पारी को जारी रखा और शानदार शतक बनाया। निचले क्रम में सुमित कुमार ने 30 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली और मीडिल ऑर्डर के फेल होने के बावजूद, हरियाणा ने 293 रनों का मजबूत स्कोर बनाया, जिसमें हिमांशु ने 116 रन बनाए। 

तमिलनाडु की टीम नहीं कर सकी चेज

बल्लेबाजी में तमिलनाडु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 21वें ओवर तक उसके चार विकेट गिर गए थे। जगदीसन और विजय शंकर ने शुरुआत की लेकिन हरियाणा के गेंदबाज सुमित, कंबोज और निशांत सिंधु ने उन्हें जरा भी टिकने नहीं दिया। होठों पर गेंद लगने के बाद टांके लगने के बावजूद बाबा इंद्रजीत ने 65 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को कुछ उम्मीद दी, जिसमें कप्तान दिनेश कार्तिक ने अच्छा सहयोग दिया।

लेकिन पांच बार के चैंपियन के लिए लक्ष्य हासिल करने के लिए आसान नहीं था। टीम अंत में 230 रन पर आउट हो गई और वे हार गए। कम्बोज ने चार विकेट लिए, जबकि राहुल तेवतिया, हर्षल पटेल, सिंधु और सुमित ने चार विकेट लिए। युजवेंद्र चहल , जो अब वनडे के लिए साउथ अफ्रीका में हैं, अपनी टीम को फाइनल में पहुंचते देख उत्साहित होंगे। हरियाणा को अब राजस्थान और कर्नाटक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता का इंतजार रहेगा कि शनिवार 16 दिसंबर को फाइनल में उनका मुकाबला किससे होता है।

यह भी पढ़ें

IND vs SA: शाम में इतने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया का मैच, दूर करें कंफ्यूजन

IND vs SA: तीसरे टी20 में कोहली को पीछे कर सकते हैं सूर्यकुमार, ऐसा करते ही बना देंगे ये कीर्तिमान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल