Hasan Ali Surpasses Sourav Ganguly: पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने 35 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने ODI में विकेट लेने के मामले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है। गांगुली के नाम वनडे फॉर्मेट में 100 विकेट दर्ज हैं, वहीं हसन अली 102 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
हसन अली और सौरव गांगुली के गेंदबाजी आंकड़े वनडे में
हसन अली की बात करें तो वह अब तक 67 वनडे मैचों में 30.57 के स्ट्राइक रेट 102 विकेट चटका चुके हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 34 रन देकर 5 विकेट का रहा है। वहीं अगर सौरव गांगुली की बात करें तो उन्होंने इस फॉर्मेट में 308 मैचों में 38.37 के औसत से 100 विकेट चटकाए थे। इस दौरान गांगुली का बेस्ट प्रदर्शन 16 रन देकर 5 विकेट का रहा है।
उमेश यादव से आगे निकल सकते हैं हसन अली
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में हसन अली के पास उमेश यादव को पीछे छोड़ने का मौका होगा। उमेश यादव ने वनडे में 75 मैचों में 106 विकेट चटकाए हैं। हसन अली को उनसे आगे निकलने के लिए पांच विकेट की जरूरत है। अब वो यादव से आगे निकल पाते हैं या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।
शोएब अख्तर को पीछे छोड़ सकते हैं हसन अली
हसन अली अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले मैच में पांच विकेट लेने हॉल लेने में कामयाब रहते हैं, तो यह उनका पांचवां पांच विकेट हॉल होगा। वह इस मामले में आकिब जावेद और शोएब अख्तर से आगे निकल जाएंगे। अली, जावेद और अख्तर के नाम वनडे में 4 पांच विकेट हॉल दर्ज हैं। पाकिस्तान के लिए वनडे में सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड वकार यूनिस के नाम है। उन्होंने 262 मैचों में 13 पांच विकेट हॉल लिए थे।
वनडे में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल
- वकार यूनिस: 13
- शाहिद अफरीदी: 9
- सकलैन मुश्ताक & वसीम अकरम: 6
- आकिब जावेद, हसन अली & शोएब अख्तर: 4
यह भी पढ़ें:
बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का एशिया कप से कटेगा पत्ता! पीसीबी को लेना है बड़ा फैसला