1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC ODI फाइनल में एक ही भारतीय बल्लेबाज ठोक पाया है शतक, 25 साल से नहीं टूटा ये कीर्तिमान

ICC ODI फाइनल में एक ही भारतीय बल्लेबाज ठोक पाया है शतक, 25 साल से नहीं टूटा ये कीर्तिमान

 Published : Mar 07, 2025 03:52 pm IST,  Updated : Mar 07, 2025 03:52 pm IST

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने सामने होंगी। इंतजार इस बात का है कि क्या इस मुकाबले में अब से 25 साल पहले रचा गया कीर्तिमान टूटेगा।

sourav ganguly- India TV Hindi
सौरव गांगुली Image Source : GETTY

ICC ODI Final: टीम इंडिया एक और आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेलने के लिए तैयार है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला जाएगा। इस वक्त दोनों ही टीमें अपनी अपनी तैयारी में जुटी हैं। किसी भी टूर्नामेंट के फाइनल में खेल के अलावा रणनीति भी काफी ज्यादा मायने रखती है, ताकि विरोधी टीम को गच्चा दिया जा सके। इस बीच एक खास बात आपको बताते हैं। भारतीय टीम ने अपने क्रिकेट इतिहास में कई सारे फाइनल खेले हैं। लेकिन अगर केवल आईसीसी वनडे टूर्नामेंट फाइनल की बात करें तो अब तक केवल एक ही भारतीय बल्लेबाज शतक लगा पाया है। ये कीर्तिमान अब से करीब 25 साल पहले बना था, लेकिन तब से लेकर अब तक इसे कोई भी तोड़ नहीं पाया है। क्या इस बार ये ध्वस्त होगा, ये देखना काफी दिलचस्प होगा। 

साल 2000 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में सौरव गांगुली ने लगाया था शतक 

साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया पहुंची थी। तब टीम की कमान सौरव गांगुली के हाथ में थी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए इस मुकाबले में कप्तान सौरव गांगुली ने 130 बॉल पर शानदार 117 रनों की पारी खेली थी। हालांकि सामने से यानी न्यूजीलैंड की ओर से ​क्रिस केर्न्स ने भी 102 रनों की बेहतरीन पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिला दी। न्यूजीलैंड ने चार विकेट से ये मैच जीतकर टीम इंडिया की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। अब फिर से चैंपियंस ट्रॉफी है और सामने वही न्यूजीलैंड की टीम है। 

साल 2011 के वनडे विश्व कप फाइनल में एमएस धोनी और गौतम गंभीर ने खेली थी 90 प्लस रनों की पारी 

साल 2000 से लेकर अब तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के फाइनल में शतक नहीं लगा पाया है। साल 2011 में जब भारत ने वनडे विश्व कप का फाइनल श्रीलंका को हराकर जीता था, तब उस मैच में गौतम गंभीर ने जरूर 97 रनों की पारी खेली थी, लेकिन शतक पूरा करने से पहले वे भी आउट हो गए। उसी मैच में तब के कप्तान एमएस धोनी ने 91 रन बनाए थे, लेकिन इससे पहले कि उनका शतक पूरा हो पाता, टीम इंडिया मैच जीत चुकी थी। इस तरह से वे भी सेंचुरी पूरी करने से चूक गए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज शतक तो दूर की बता है 90s में भी नहीं पहुंचा है। 

अब तक इस साल की चैंपियंस ट्रॉफी में दो भारतीय लगा चुके हैं शतक 

इस चैंपियंस ट्रॉफी में जो मैच पाकिस्तान में खेले गए, उसमें तो खूब शतक लगे, लेकिन दुबई में पिच ऐसी नहीं है कि वहां ज्यादा रन बनें। भारत की ओर से इस साल की चैंपियंस ट्रॉफी में केवल दो ही शतक लगे हैं। पहला शतक शुभमन गिल ने लगाया था, इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने नाबाद सेंचुरी लगाई थी। अब देखना ये होगा कि जब चैंपियंस ट्रॉफी के मैदान में टीम इंडिया फिर से उतरेगी तो क्या टीम इंडिया की ओर से कोई शतक लगेगा और सौरव गांगुली का 25 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त होगा या फिर ऐसे ही अटूट रहेगा। 

यह भी पढ़ें 

IND vs NZ: फाइनल से पहले न्यूजीलैंड की बढ़ गई टेंशन, हेड कोच ने इस खिलाड़ी की फिटनेस पर दिया अपडेट

WPL 2025: मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी पर लगा जुर्माना, इस वजह से लिया गया बड़ा एक्शन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल