1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2023 : सभी टीमें खेलेंगी प्रैक्टिस मैच, ये रहा पूरा शेड्यूल

World Cup 2023 : सभी टीमें खेलेंगी प्रैक्टिस मैच, ये रहा पूरा शेड्यूल

 Published : Sep 26, 2023 11:37 am IST,  Updated : Sep 26, 2023 11:37 am IST

World Cup 2023 : वनडे विश्व कप 2023 पांच अक्टूबर से शुरू होगा, लेकिन टीमें का भारत आना शुरू हो गया है। 29 सितंबर से प्रैक्टिस मैचों का भी आगाज हो जाएगा। सभी टीमें कम से कम एक प्रैक्टिस मैच जरूर खेलेंगी।

Indian Cricket Team - India TV Hindi
Indian Cricket Team Image Source : AP

ICC ODI World Cup 2023 Practice Match Schedule  : आईसीसी विश्व कप 2023 अब करीब आ रहा है। पांच अक्टूबर वो तारीख है, जब पहला मुकाबला इस साल के विश्व कप में खेला जाएगा। उस दिन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें आमने सामने होंगी। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस​के लिए करीब करीब सभी तैयारियां हो गई हैं और अब बस रोमांच शुरू होने का इंतजार है। हालांकि पांच अक्टूबर से पहले सभी टीमें अपने अपने प्रैक्टिस मैच खेलेंगी। इसके लिए भी आईसीसी की ओर से पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 

सभी टीमों को मिलेंगे एक से दो प्रैक्टिस मैच 

भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला आठ अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी, लेकिन टीम इससे पहले इंग्लैंड और नीदरलैंड्स के साथ प्रैक्टिस मैच खेलेगी। भारत और इंग्लैंड की टीमें 30 सितंबर को एक दूसरे से भिड़ेंगी। इससे पहले 29 सितंबर को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मुकाबला होगा। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें भी इसी दिन एक दूसरे से भिड़ेंगी। साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच भी इस दिन मुकाबला खेला जाएगा। 

टीम इंडिया पहले इंग्लैंड और उसके बाद नीदरलैंड्स से खेलेगी प्रैक्टिस मैच 
भारतीय टीम 3 अक्टूबर को ​फिर से क्रिकेट के मैदान में उतरेगी, इस दिन नीदरलैंड्स से मैच खेला जाएगा। इसी दिन अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच भी मैच होगा, वहीं पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमें दो सितंबर को ही भिड़ेंगी। इससे पहले दो अक्टूबर को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला जाएगा। इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीमें भी आपस में टकराती हुई दिखाई देंगी। ये सभी मैच दिन में साढ़े 12 बजे से खेले जाएंगे। 

आईसीसी विश्व कप 2023 प्रैक्टिस मैचों का शेड्यूल 
29 सितंबर 2023 
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका 
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड 
साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान 

30 सितंबर 2023 
भारत बनाम इंग्लैंड 
ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स

2 अक्टूबर 2023 
न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका 
इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश 

3 अक्टूबर 2023 
भारत बनाम नीदरलैंड्स 
इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश 
अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

Asian Games 2023 Day 3 Live: क्वार्टर फाइनल में भवानी देवी को मिली हार, एशियन गेम्स में सफर हुआ खत्म

IND vs AUS: टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी, तीसरे वनडे में वापसी करेगा ये घातक गेंदबाज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल