1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC ने अब लिए पाकिस्तान टीम के मजे, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया ऐसा VIDEO आप भी रह जाएंगे हैरान

ICC ने अब लिए पाकिस्तान टीम के मजे, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया ऐसा VIDEO आप भी रह जाएंगे हैरान

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 02, 2025 07:38 pm IST,  Updated : Oct 02, 2025 07:38 pm IST

PAK W vs BAN W: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तानी टीम अपने अभियान का आगाज बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के साथ कर रही है, जिसमें उनकी तरफ से काफी खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला है। वहीं इस मैच को लेकर आईसीसी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Sidra Amin- India TV Hindi
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम Image Source : AP

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज 30 सितंबर को हो गया था, जिसमें टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान और बांग्लादेश की महिला टीम के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तानी महिला टीम टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.3 ओवर्स में सिर्फ 129 रन बनाकर सिमट गई। इस मैच में पाकिस्तानी महिला टीम की पारी में 5 बल्लेबाज ऐसे थे जो दहाई का आंकड़ा भी छूने में कामयाब नहीं हो सकी। वहीं आईसीसी की तरफ से पाकिस्तानी टीम की पारी को लेकर एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, जिसे देख चौंक जरूर गए।

आईसीसी ने पोस्ट की मजाकिया रील

बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ मुकाबले के दौरान जब पाकिस्तानी टीम बल्लेबाजी कर रही थी, तो उस समय उनकी एक बल्लेबाज ने सीधा शॉट खेलकर एक रन लेने का प्रयास किया, जिसमें बांग्लादेश टीम की गेंदबाज ने गेंद को रोकने के प्रयास में अपने बाएं तरफ फुल डाइव लगा दी लेकिन गेंद को रोकने में कामयाब नहीं हो सकी। इस दौरान नॉन-स्ट्राइक एंड पर खड़ी पाकिस्तानी बल्लेबाज ने एक रन लेने के लिए दौड़ लगाई जिसमें उन्होंने बांग्लादेश की गेंदबाज को कूदकर पार किया। आईसीसी ने इसी एक रन लेने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा कि बिलकुल भी रिस्क नहीं ले सकते। वहीं इस वीडियो में उन्होंने भारतीय फिल्म भूलभुलैया में अक्षय कुमार का बोला हुआ डॉयलॉग पानी से बचकर रहना, खतरा है तुम्हें पानी से।

पाकिस्तानी महिला टीम के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

महिला वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तानी महिला टीम के खिलाफ एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है, जिसमें वह बांग्लादेश के खिलाफ सबसे कम स्कोर एक मैच में बनाने वाली टीम बन गई है। इससे पहले महिला वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में बांग्लादेश महिला के खिलाफ सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की टीम के नाम पर था। इस मैच में पाकिस्तान महिला टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रनों की पारी रामीन शमीम ने खेली जिनके बल्ले से 23 रनों की पारी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें

मैच हारने में भारतीय टीम के बराबर पहुंची न्यूजीलैंड की टीम, Women World Cup में हुआ खराब काम

World Cup 2025: ऑस्ट्रेलिया की जीत से Points Table में मची उथल-पुथल, टीम इंडिया पहुंची इस नंबर पर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल