1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC रैंकिंग में हुआ धमाका, पाकिस्तानी खिलाड़ी से छिना नंबर-1 का ताज, अभिषेक शर्मा की बादशाहत पर खतरा

ICC रैंकिंग में हुआ धमाका, पाकिस्तानी खिलाड़ी से छिना नंबर-1 का ताज, अभिषेक शर्मा की बादशाहत पर खतरा

 Written By: Vanson Soral
 Published : Feb 11, 2026 02:19 pm IST,  Updated : Feb 11, 2026 02:19 pm IST

T20 वर्ल्ड कप के बीच ICC ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ी ने जबरदस्त छलांग लगाई है।

ICC T20I Rankings- India TV Hindi
सैम अयूब और अभिषेक शर्मा Image Source : AFP

ICC ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। ICC की ताजा ताजा रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ी से नंबर-1 की कुर्सी छिन गई है और जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा फिर से दुनिया के नंबर-1 T20I ऑलराउंडर बन गए हैं।

रजा फिर बने नंबर-1 ऑलराउंडर

कोलंबो में ओमान के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में सिकंदर रजा ने गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान दिया। उन्होंने चार ओवर में महज 17 रन देकर एक शिकार किया, जिससे जिम्बाब्वे की टीम ओमान पर जीत दर्ज करने में सफल रही। इस शानदार प्रदर्शन का फायदा उन्हें ICC रैंकिंग में मिला और वे एक स्थान की छलांग लगाकर पाकिस्तान के सैम अयूब को पछाड़ते हुए नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए। रजा इससे पहले भी पिछले साल के अंत तक नंबर-1 T20I ऑलराउंडर थे।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में जबरदस्त उठापटक

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में जबदस्त छलांग लगाई है। साहिबजादा ने USA के खिलाफ 73 रन की पारी खेली। इस शानदार पारी के दम पर वह चार पायदान की छलांग लगाते हुए रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए। साहिबजादा (769 रेटिंग पॉइंट) की नजरें अब नंबर-1 कुर्सी पर होगी, जहां भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (908 रेटिंग पॉइंट) कायम है।

इंग्लैंड के फिल सॉल्ट दूसरे स्थान पर हैं। जोस बटलर को एक स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। टॉप-10 T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में अभिषेक शर्मा के अलावा तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं। हालांकि, तिलक वर्मा एक स्थान नीचे लुढ़क गए हैं। तिलक पहले चौथे स्थान पर थे और अब वह 5वें पायदान पर खिसक गए हैं। सूर्या 7वें स्थान पर बरकरार हैं। 

गेंदबाजों में वरुण का दबदबा बरकरार

T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के वरुण चक्रवर्ती (773) नंबर-1 पर बने हुए हैं। हालांकि, वह मामूली अंतर से नंबर-2 पर काबिज पाकिस्तान के अबरार अहमद (753) से आगे हैं। टॉप-10 में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा एक स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें नंबर पर पहुंचे हैं। इसके अलावा अर्शदीप सिंह ने भी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। वह 3 स्थान की छलांग लगाकर 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं। 

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया को लगा झटका, धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, क्या नहीं खेल पाएंगे अगला मैच?

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, 34 साल के ऑलराउंडर की चमकी किस्मत, ब्रेसवेल हुए बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल