1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Rankings: ODI की आईसीसी रैंकिंग में बदलाव, किन खिलाड़ियों को हुआ जबरदस्त फायदा

ICC Rankings: ODI की आईसीसी रैंकिंग में बदलाव, किन खिलाड़ियों को हुआ जबरदस्त फायदा

 Published : Apr 22, 2026 02:05 pm IST,  Updated : Apr 22, 2026 02:05 pm IST

आईसीसी की ओर से जो वनडे की नई रैंकिंग जारी की गई है, उसमें बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का असर देखने के लिए मिल रहा है। बांग्लादेश के प्लेयर्स को काफी फायदा हुआ है।

Bangladesh cricket team- India TV Hindi
बांग्लादेश टीम Image Source : AP

आईसीसी रैंकिंग एक बार​ फिर से सामने आ चुकी है। इन दिनों इंटरनेशनल मैच कम हो रहे हैं, लेकिन बिल्कुल बंद नहीं हैं। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है, इसके दो मैच हो चुके हैं। इन मैचों में जिन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्हें फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि इस बार टॉप 10 में बहुत ज्यादा बदलाव देखने के लिए नहीं मिल रहे हैं। 

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच दो वनडे मैचों के बाद आई रैंकिंग

इस बार आईसीसी ने जो रैंकिंग जारी की है, उसमें खास तौर पर वनडे में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को फायदा मिला है। बांग्लदेश के तंजीद हसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में 76 रनों की पारी खेली थी। यही कारण रहा कि वे 14 स्थान की उछाल के साथ सीधे 40वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इतना ही नहीं, बांग्लादेश के ही बल्लेबाज तौहीद ह्दोय को भी पांच स्थानों का फायदा हुआ है। वे अब 26वें नंबर पर पहुंच गए हैं। 

रिशाद हुसैन और नाहिद राणा को फायदा

इसी तरह से अगर गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग पर नजर डालें तो पता चलता है कि बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाज रिशाद हुसैन को 10 स्थान का फायदा हुअ है। वे अब 58वें नंबर पर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा की बात की जाए तो उन्होंने पांच विकेट लेकर कमाल किया था। इस बार की आईसीसी रैंकिंग में उन्हें 32 स्थानों का फायदा हुआ है और वे 64वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

डेरिल मिचेल आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज

इस बीच आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज ​डेरिल मिचेल वनडे रैंकिंग में पहले नंबर की कुर्सी पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 823 की है। हालांकि वे इस वक्त बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। विराट कोहली यहां 791 की रेटिंग के साथ नंबर दो पर हैं। इब्राहिम जादरान 756 की रेटिंग के साथ नंबर तीन और रोहित शर्मा 748 की रेटिंग के साथ नंबर 4 पर हैं। शुभमन गिल की रेटिंग 716 की है और वे नंबर 5 पर हैं। 

राशिद खान वनडे के टॉप बॉलर 

वनडे रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान टॉप बॉलर बने हुए हैं। उनकी रे​टिंग 705 की चल रही है। इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर 649 की रेटिंग के साथ नंबर दो और साउथ अफ्रीका के केशव महाराज 645 की रेटिंग के साथ नंबर तीन पर बने हुए हैं। 

यह भी पढ़ें 

VIDEO: बल्लेबाज के सिर में लगी बॉल, अस्पताल में भर्ती, क्रिकेट की खतरनाक पिच ने कर दिया कांड

IND-W vs SA-W LIVE: आज शाम कैसे देख पाएंगे लाइव मुकाबला, वक्त नोट कीजिए नहीं तो छूट जाएगा मैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल