1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC ने जारी की ODI रैंकिंग, टॉप-5 में पहुंची ये स्टार भारतीय ऑलराउंडर

ICC ने जारी की ODI रैंकिंग, टॉप-5 में पहुंची ये स्टार भारतीय ऑलराउंडर

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 11, 2025 04:02 pm IST,  Updated : Mar 11, 2025 04:02 pm IST

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद आईसीसी ने मंगलवार को महिला वनडे की ताजा रैंकिंग जारी की है।

Indian Womens Team- India TV Hindi
भारतीय महिला टीम Image Source : GETTY

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के महिला टीमों बीच के बीच हाल ही में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज को न्यूजीलैंड की टीम ने 2-0 से अपने नाम किया। उस सीरीज के खत्म होने के बाद अब ICC ने 11 मार्च को महिला वनडे की ताजा रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग की सबसे बड़ी खबर ये रही कि, भारतीय स्टार प्लेयर दीप्ति शर्मा अब ऑलराउंडर की रैंकिंग में टॉप-5 में पहुंच गई हैं। इसके अलावा इस रैंकिंग में भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए कुछ ज्यादा बदलाव नहीं दिखा है।

ऑलराउंडर की रैंकिंग में टॉप-5 में पहुंची दीप्ति शर्मा

महिला वनडे टीम की ऑलराउंडर्स की रैंकिंग के बारे में बात करें तो इसमें ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर काफी समय से नंबर एक स्थान पर मौजूद हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका की स्टार खिलाड़ी मरिजाने कैप हैं। तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज की हैली मैथ्यूज का नाम है। चौथे नंबर पर इंग्लैंड की ऑलराउंडर नैट सीवर ब्रंट और इसके बाद भारत की दीप्ति शर्मा का नंबर है। दीप्ति शर्मा को ताजा रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ है और उन्होंने न्यूजीलैंड की अमेलिया केर (WPL 2025 में मुंबई इंडियंस में शामिल) को पीछे करते हुए टॉप-5 में जगह बनाई।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में स्मृति मंधाना का है दबदबा

बल्लेबाजों की ODI रैंकिंग की बात करें तो लौरा वोल्वार्ट 773 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। तो वहीं भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना 738 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। इसके बाद इंग्लैंड की नैट सीवर ब्रंट को एक स्थान का फायदा हुआ है और वो तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं श्रीलंका की बल्लेबाज चमारी अट्टापट्टू को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वो अब चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। आपको बता दें कि बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 में स्मृति के अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं हैं। मंधाना के बाद इस लिस्ट में 15वें स्थान पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और 17वें नंबर पर जेमिमा रोड्रिग्स मौजूद हैं।

बॉलिंग रैंकिंग में टॉप-10 में सिर्फ एक भारतीय

गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो वहां टॉप-10 में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी दीप्ति शर्मा का नाम है। वो लिस्ट में चौथे नंबर पर है। वहीं इंग्लैंड की स्टार गेंदबाज सोफी एक्लेस्टन नंबर-1 पर मौजूद हैं। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर नंबर-2 पर है तो इसके बाद तीसरे स्थान पर गार्डनर की ही साथी खिलाड़ी मेगन शट्ट का नाम है। भारत की तरफ से दीप्ति के बाद तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर का नाम है, लेकिन वो 18वें पायदान पर हैं। इसके बाद टॉप-50 में भी किसी भी भारतीय गेंदबाज का नाम मौजूद नहीं है।

यह भी पढ़ें

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम इंडिया किससे खेलेगी वनडे सीरीज, ODI वर्ल्ड कप 2027 की होगी तैयारी

टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने पर MCG में खेला जाएगा पिंक बॉल टेस्ट, इन टीमों के बीच होगी भिड़ंत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल