1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Women's World Cup 2022: दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में दी मात, 6 रनों से हराया

ICC Women's World Cup 2022: दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में दी मात, 6 रनों से हराया

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 11, 2022 04:11 pm IST,  Updated : Mar 11, 2022 04:11 pm IST

दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को आईसीसी महिला विश्व कप के रोमांचक मैच में पाकिस्तान को छह रन से हरा दिया।  तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल की आखिरी ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी कर टीम को जीत दिला दी।

File photo of South Africa women's team- India TV Hindi
File photo of South Africa women's team Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • महिला विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 6 रनों से हराया
  • तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल की आखिरी ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की
  • दक्षिण अफ्रीका दो मैचों के बाद अपराजेय है और तालिका में तीसरे स्थान पर है

 तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल की आखिरी ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी के बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को आईसीसी महिला विश्व कप के रोमांचक मैच में पाकिस्तान को छह रन से हरा दिया। आखिरी ओवर में पाकिस्तान को दस रन की जरूरत थी, लेकिन शबनम ने पाकिस्तान के दो विकेट लेकर पाकिस्तान टीम को जीत से महरूम कर दिया। इस्माइल ने तीन रन देकर दो विकेट चटकाये और अपनी टीम को टूर्नामेंट में दूसरी जीत दिलाई। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने लौरा वोल्वार्ट (75) और कप्तान सुनेर लूस (62) के अर्धशतकों की मदद से नौ विकेट पर 223 रन बनाये। पाकिस्तान के लिये स्पिनर गुलाम फातिमा ने 52 रन देकर तीन विकेट लिये।

IND vs WI, WWC 2022: भारत के लिए विंडीज को रोकना नहीं होगा आसान, बैटिंग में करना होगा सुधार

पाकिस्तान के लिये ओमैमा सोहेल ने 65 और निदा दर ने 55 रन बनाये लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं । इस जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका दो मैचों के बाद अपराजेय है और तालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान सभी मैच हारकर सबसे नीचे है। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर दक्षिण अफ्रीका के लिये वोल्वार्ट ने 91 गेंद की पारी में दस चौके लगाये। वहीं कप्तान लूस ने उनका बखूबी साथ देते हुए 102 गेंद में 62 रन जोड़े। दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 89 रन की साझेदारी की। फातिमा ने दो ओवरों में तीन विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की रनगति पर अंकुश लगाया। सी ट्रायोन (31) और तृषा शेट्टी (31) ने 55 रन जोड़कर टीम को 200 के पार पहुंचाया। पाकिस्तान को नाहिदा खान (40) और सिदरा अमीन (12) ने अच्छी शुरूआत दी  इस्लामी ने अमीन को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। उसके बाद अगली गेंद पर कप्तान बिस्माह मारूफ खाता खोले बिना आउट हो गए। पाकिस्तानी टीम इन झटकों से उबर ही नहीं सकी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल