1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2026 के लिए पहली टीम का हो गया ऐलान, जानिए किसे बनाया गया कप्तान

T20 World Cup 2026 के लिए पहली टीम का हो गया ऐलान, जानिए किसे बनाया गया कप्तान

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 28, 2026 05:16 pm IST,  Updated : Apr 28, 2026 05:16 pm IST

इंग्लैंड ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की है, जिसमें नैट साइवर-ब्रंट कप्तान होंगी। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन है और टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से एजबेस्टन में होगी।

T20 World Cup 2026- India TV Hindi
इंग्लैंड क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

ICC Women's T20 World Cup 2026: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का जून में आगाज होगा। ऐसे में मेजबान इंग्लैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। घरेलू सरजमीं पर होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में इंग्लैंड की कमान अनुभवी ऑलराउंडर नैट साइवर-ब्रंट के हाथों में होगी, जो अपने सातवें T20 वर्ल्ड कप में टीम की अगुवाई करेंगी। यह टूर्नामेंट 12 जून से एजबेस्टन में शुरू होगा, जहां मेजबान इंग्लैंड अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से करेगा।

युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन

इंग्लैंड की वर्ल्ड कप टीम में अनुभव और युवा जोश का शानदार मिश्रण है। 18 साल की स्पिनर टिली कोर्टीन-कोलमैन को पहली बार वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली है। कोर्टीन-कोलमैन पिछले कुछ सीजन से इंग्लैंड की सबसे बेहतरीन युवा खिलाड़ियों में से एक रही हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र में ही घरेलू क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ दी थी। द हंड्रेड के हालिया सीजन में उन्होंने 9 मैचों में 11 विकेट लिए और उनका इकॉनमी रेट 5.75 का रहा, जो काफी शानदार है। सदर्न ब्रेव के फाइनल तक के सफर में उनके प्रदर्शन की अहम भूमिका रही। इस सीजन में घरेलू ODI मैचों में भी उन्होंने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी है और 7 पारियों में 10 विकेट चटकाए हैं।

 

इसके अलावा इस्सी वोंग और लॉरेन फाइलर भी पहली बार T20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा बनी हैं। वहीं अनुभवी बल्लेबाज डैनी व्याट-हॉज अपना आठवां T20 वर्ल्ड कप खेलने उतरेंगी, जो टीम के लिए बड़ी ताकत साबित हो सकती हैं।

चार्ली डीन को मिली अहम जिम्मेदारी

चार्ली डीन को टीम का उपकप्तान बनाया गया है, जबकि तेज गेंदबाज लॉरेन बेल गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगी। टीम में कई शानदार ऑलराउंडर मौजूद हैं, जो किसी भी परिस्थिति में मैच का रुख बदल सकते हैं। टीम की हेड कोच शार्लेट एडवर्ड्स हैं, जिन्होंने 2009 में इंग्लैंड को महिला T20 वर्ल्ड कप जिताया था। 

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड की महिला टीम: नैट साइवर-ब्रंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन-कोलमैन, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, डैनी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीथर नाइट, लिन्से स्मिथ, इसी वोंग, डैनी व्याट-हॉज।

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी बन गए सिक्सर किंग, विराट कोहली ने कहां मारी बाजी

IPL 2026 Playoffs Scenario: दो टीमों की एंट्री पक्की, इनका बाहर होना तय, कौन अगर- मगर में फंसा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल