1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: टूटा सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना महारिकॉर्ड, यशस्वी जायसवाल का ऐतिहासिक कारनामा

IND vs AUS: टूटा सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना महारिकॉर्ड, यशस्वी जायसवाल का ऐतिहासिक कारनामा

 Written By: Vanson Soral
 Published : Dec 27, 2024 06:03 pm IST,  Updated : Dec 27, 2024 06:03 pm IST

मेलबर्न टेस्ट में दूसरे दिन भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल शतक से चूक गए। जायसवाल 82 रन बनाकर रन आउट हुए। हालांकि इस पारी के दम पर जायसवाल ने सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

IND vs AUS- India TV Hindi
यशस्वी जायसवाल और सचिन तेंदुलकर Image Source : GETTY

IND vs AUS: मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट में दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम स्टीव स्मिथ के शानदार शतक की बदौलत पहली पारी में 474 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 140 रनों की पारी खेली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए जबकि रवींद्र जडेजा ने 3 बल्लेबाजों का शिकार किया। ऑस्ट्रेलिया के विशाल स्कोर के जवाब में भारतीय पारी का आगाज बेहद खराब रहा। कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। रोहित सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने रोहित शर्मा का शिकार किया। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने केएल राहुल के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और भारत का स्कोर 50 रन के पार ले गए। 

जायसवाल शतक से चूके 

केएल राहुल 24 रन बनाकर आउट हुए और फिर जायसवाल का साथ देने के लिए विराट कोहली क्रीज पर आए। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया और 100 रनों से ज्यादा की साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर प्रेशर बनाने का काम किया। हालांकि इस बीच रन चुराने की कोशिश में विराट और जायसवाल की ये साझेदारी टूट गई। जायसवाल साथी बल्लेबाज कोहली के साथ गफलत का शिकार हो गये। जायसवाल शॉट खेलते ही रन चुराने के लिए भागे लेकिन वहां रन कोई गुंजाइश नहीं थी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस के थ्रो पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने गिल्लियां बिखेर कर उन्हे पवेलियन की राह दिखाई। जायसवाल ने 118 गेंदों पर 82 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और एक छक्का जड़ा।

तेंदुलकर का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

जायसवाल भले ही शतक से चूक गए लेकिन अपनी इस 82 रनों की पारी की मदद से 22 साल पुराना सचिन तेंदुलकर का बहुत बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। जायसवाल ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन ने साल 2002 में 16 टेस्ट मैचों की 26 पारियों में 1392 रन बनाए थे जिसमें 4 शतक और 5 अर्धशतक शामिल थे। अब यशस्वी जायसवाल के नाम इस साल 15 टेस्ट मैचों की 28 पारियों में 1394 रन हो गए हैं। वह साल 2024 में टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल