IND vs BAN 2nd Test Day 2 Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 7 रन बना लिए। इससे पहले भारतीय टीम ने पहली पारी में 314 रन बनाए। दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत के पास 80 रन की बढ़त कायम है।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- IND vs BAN 2nd Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, बांग्लादेश दूसरी पारी 7/0, भारत को 80 रन की लीड
IND vs BAN 2nd Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, बांग्लादेश दूसरी पारी 7/0, भारत को 80 रन की लीड
IND vs BAN 2nd Test Day 2 Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे ढाका टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 7/0, भारत के पास फिलहाल 80 रन की बढ़त।
भारत बनाम बांग्लादेश मैच के सभी लाइव अपडेट्स यहां देखें
-
4:37 PM (IST) Dec 23, 2022
दूसरे दिन का खेल खत्म
दूसरे दिन स्टंप्स तक बांग्लादेश ने बिना किसी नुकसान के 7 रन बना लिए। टीम इंडिया ने पहली पारी में 314 रन बनाए। ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 93 रन बनाए जबकि श्रेयस अय्यर ने 87 रन की पारी खेली। फिलहाल भारत के पास बांग्लादेश पर 80 रन की बढ़त कायम है।
-
4:00 PM (IST) Dec 23, 2022
भारत पहली पारी में ऑलआउट
टीम इंडिया पहली पारी में 314 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। उसे पहली पारी के आधार पर 87 रनों की लीड मिली। भारत के लिए सबसे ज्यादा 93 रन ऋषभ पंत ने बनाए जबकि श्रेयस अय्यर ने 87 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम और शाकिब अल हसन ने 4-4 विकेट अपने नाम किए।
-
3:46 PM (IST) Dec 23, 2022
भारत का नौवां विकेट गिरा
भारत को 305 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। उमेश यादव के 14 रन के निजी स्कोर पर तैजुल इस्लाम ने पवेलियन भेजा। फिलहाल टीम इंडिया के पास पहली पारी के आधार पर 78 रन की लीड है।
-
3:33 PM (IST) Dec 23, 2022
भारत का आठवां विकेट गिरा
भारत को 286 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। शाकिब अल हसन ने रविचंद्रन अश्विन को 12 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा।
-
3:01 PM (IST) Dec 23, 2022
श्रेयस अय्यर भी शतक से चूके
ऋषभ पंत के बाद श्रेयस अय्यर भी शतक से चूक गए हैं। श्रेयस अय्यर 87 रन बनाकर साकिब का शिकार बने। भारत का स्कोर 271/7
-
2:51 PM (IST) Dec 23, 2022
भारत का छठा विकेट गिरा
टीम इंडिया ने 264 के स्कोर पर अपना छठा विकेट खो दिया है। अक्षर पटेल 4 रन बनाकर साकिब का शिकार बने।
-
2:37 PM (IST) Dec 23, 2022
ऋषभ पंत शतक से चूके
ऋषभ पंत 93 रन बनाकर मेहदी हसन का शिकार बने। भारत ने 253 के स्कोर पर अपना 5वां विकेट गंवाया।
-
2:16 PM (IST) Dec 23, 2022
तीसरा सेशन जारी
भारत ने 4 विकेट जल्दी खोने के बाद अब लीड ले ली है। तीसरे सेशन का खेल जारी है। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत क्रीज पर डटे हैं।
-
1:51 PM (IST) Dec 23, 2022
भारत के नाम दूसरा सेशन
दिन का दूसरा सेशन भारत के नाम रहा। भारत ने भले ही इस सेशन में एक विकेट खोया हो, लेकिन भारत के लिए ऋषभ पंत (86) और श्रेयस अय्यर (58) ने शानदार पारी खेली। टीम इंडिया का स्कोर 226/4
-
1:26 PM (IST) Dec 23, 2022
200 रन पूरे
भारत ने 57वें ओवर में 200 के आंकड़े को पार कर लिया है। भारत इस मैच में वापसी कर चुका है। भारत की ओर से ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर क्रीज पर डटे हुए हैं।
-
12:45 PM (IST) Dec 23, 2022
भारत के 150 और पंत के 50 रन पूरे
भारतीय टीम ने मैच में वापसी करते हुए 49वें ओवर में 150 के आंकड़े को पार कर लिया है। टीम इंडिया के लिए ऋषभ पंत कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऋषभ पंत ने 49 गेंदों पर तेज अर्धशतक जड़ा है। 49 ओवर के बाद भारत का स्कोर 160/4
-
11:55 AM (IST) Dec 23, 2022
विराट कोहली हुए आउट
भारत को दूसरे सेशन के शुरुआत में ही बहुत बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली को तसकीन अहमद ने आउट किया। विराट ने 73 गेंदों पर बनाए 24 रन। भारत का स्कोर 94/4
-
11:47 AM (IST) Dec 23, 2022
दूसरा सेशन शुरू
दूसरे सेशन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारत के लिए इस सेशन में वापसी करना बेहद जरुरी है। भारत की ओर से विराट कोहली और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।
-
11:09 AM (IST) Dec 23, 2022
पहला सेशन खत्म
दूसरे दिन के खेल का पहला सेशन खत्म हो चुका है। यह पूरा सेशन बांग्लादेश के नाम रहा। भारत ने इस सेशन में अपने तीन अहम विकेट खो दिए हैं। भारत की ओर से ऋषभ पंत और विराट कोहली क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर 86/3
-
10:48 AM (IST) Dec 23, 2022
मुश्किल में टीम इंडिया
भारत ने 72 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खो दिया। भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही है। पुजारा के रूप में भारत ने अपना तीसरा विकेट खोया। पुजारा ने 55 गेंदों पर बनाए 24 रन।
-
9:55 AM (IST) Dec 23, 2022
पुजारा के नाम एक और कीर्तिमान
टीम इंडिया के स्टार टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में 16 रन बनाते ही पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन बना लिए हैं।
-
9:29 AM (IST) Dec 23, 2022
भारत का पहला विकेट गिरा
भारत को केएल राहुल के रूप में पहला झटका लगा है। केएल एक बार फिर से फेल रहे। उन्होंने 45 गेंदों पर 10 रन बनाए।
-
9:04 AM (IST) Dec 23, 2022
दूसरे दिन का खेल शुरू
दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका। टीम इंडिया की ओर से केएल राहुल और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय टीम आज के दिन बड़ी लीड लेना चाहेगी।
-
8:49 AM (IST) Dec 23, 2022
दूसरे दिन के लिए हो जाइए तैयार
ढाका टेस्ट के दूसरे दिन का खेल थोड़ी देर में शुरू होने जा रहा है। मैच के पहले दिन भारत ने बांग्लादेश को 227 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया था। वहीं पहली इनिंग में भारतीय टीम ने बिना विकेट खोए 19 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। आज भारतीय टीम बड़ी लीड लेना चाहेगी।