1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश मैच पर मंडरा रहा बड़ा खतरा! क्रिकेट फैंस का मजा हो सकता है किरकिरा

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश मैच पर मंडरा रहा बड़ा खतरा! क्रिकेट फैंस का मजा हो सकता है किरकिरा

 Written By: Mohid Khan
 Published : Oct 19, 2023 07:10 am IST,  Updated : Oct 19, 2023 08:25 am IST

IND Vs BAN World Cup 2023: टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 में अपना चौथा मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इस टूर्नामेंट में भारत को अभी तक एक भी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा है।

ind vs ban match- India TV Hindi
भारत-बांग्लादेश मैच का मजा हो सकता है किरकिरा Image Source : GETTY

IND Vs BAN World Cup 2023 Weather Report: भारतीय टीम वर्ल्ड कप मैच में बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज करने की होगी। वहीं, बांग्लादेश ने पिछले चार वनडे मैचों में से तीन में भारत को शिकस्त दी है। ऐसे में ये मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है। ये मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा। लेकिन इस मैच से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है जो क्रिकेट फैंस का मजा किरकिरा कर सकता है। 

भारत-बांग्लादेश मैच पर मंडरा रहा ये खतरा!

पुणे में होने वाले इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। यह मैच आज दोपहर दो बजे से शुरू होना है। मैच शुरु होने से एक दिन पहले ही यहां बारिश हुई है। दोनों टीमें का बुधवार को वैकल्पिक प्रैक्टिस सेशन था। लेकिन ग्राउंड स्टाफ ने बूंदा बांदी होने के कारण मुख्य पिच को कवर से ढक दिया गया था। वहीं, अरब सागर में एक चक्रवात बनने की संभावना दिख रही है। इसका नाम तेज रखा गया है। इसी चक्रवात की वजह से पुणे का मौसम बदला है। अगर तूफान का असर दिखा तो पूरा मैच भी धुल सकता है और यहां तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और बांग्लादेश वनडे फॉर्मेट क्रिकेट में 40 बार एक दूसरे के आमने-सामने आईं हैं। इनमें से भारत ने 31 जीते हैं, बांग्लादेश ने केवल आठ मैच जीते हैं। वहीं, वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अभी तक 4 मैच खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 3 और बांग्लादेश ने एक मैच जीता है। दोनों टीमों का आखिरी मुकाबला एशिया कप 2023 सुपर फोर स्टेज में हुआ था, जहां बांग्लादेश ने छह रन से जीत हासिल की थी। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI: 

भारत की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन/शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग XI: तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मेराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदयोय, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।

ये भी पढ़ें

पुणे में गेंदबाजों का होगा बुरा हाल या बल्लेबाजों पर कसेगी लगाम? इस बार ऐसा रंग दिखाएगी यहां की पिच

IND vs BAN: क्या बांग्लादेश के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की Playing 11? इन प्लेयर्स को मिल सकता है मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल