1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG 5th Test Day 2: भारतीय गेंदबाजों ने निकाला अंग्रेजों का दम, इंग्लैंड की आधी टीम 84 पर आउट

IND vs ENG 5th Test Day 2: भारतीय गेंदबाजों ने निकाला अंग्रेजों का दम, इंग्लैंड की आधी टीम 84 पर आउट

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jul 02, 2022 11:45 pm IST,  Updated : Jul 02, 2022 11:50 pm IST

इंग्लैंड की आधी टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 84 रनों पर पवेलियन लौट गई। कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जहां टॉप-3 अंग्रेज बल्लेबाजों को आउट किया।

इंग्लैंड का स्कोर...- India TV Hindi
इंग्लैंड का स्कोर दूसरे दिन के अंत तक 84 रन पर 5 विकेट Image Source : TWITTER BCCI

Highlights

  • इंग्लैंड की आधी टीम 84 पर लौटी पवेलियन
  • भारत के स्कोर से इंग्लैंड अभी 332 रन पीछे
  • बुमराह ने 3 फिर सिराज और शमी ने लिए 1-1 विकेट

भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की शतकीय पारी के बाद भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह के बल्ले से कमाल के बाद दूसरे दिन भारत की पारी 416 पर समाप्त हुई। भारतीय कप्तान ने इसके बाद बारिश से प्रभावित एजबेस्टन टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड के शीर्ष तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने जो रूट (31) को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई और मेजबानों को बैकफुट पर ला दिया। फिर सिराज ने जैक लीच को आउट कर आधी मेजबान टीम को पवेलियन भेज दिया। इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 84 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो 12 और बेन स्टोक्स बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं।

इंग्लैंड की पारी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह ने दिन के शुरुआती सत्र में एलेक्स लीस (6) को बोल्ड करने के बाद दूसरे सत्र में जैक क्रॉली (9) और ओली पोप (10) को अपने तीसरे और छठे ओवर की ‘सातवीं’ गेंद पर स्लिप में कैच कराया। क्रॉली का कैच शुभमन गिल जबकि पोप का कैच श्रेयस अय्यर ने लपका। बारिश के कारण दिन में तीसरी बार खेल रोके जाने के कारण लंच और चायकाल जल्दी घोषित कर दिया गया था। इससे पहले दिन के पहले सत्र में भारतीय टीम ऑलआउट हो गई थी और जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड के लिए पांच विकेट झटके। 

बुमराह ने दिखाया डबल धमाल

भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 16 गेंद में 31 रन की नाबाद पारी खेली और उनके बल्ले से निकले ताबड़तोड़ रनों को एजबेस्टन के दर्शक बरसों तक याद रखेंगे। उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में बल्ले से रिकॉर्ड 29 रन निकाले जबकि छह अतिरिक्त समेत उस ओवर में 35 रन बने। बतौर कप्तान अपने पहले मैच में बुमराह ने टेस्ट मैच के एक ओवर में सर्वाधिक 28 रन बनाने का ब्रायन लारा का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने तलवार की तरह बल्ले का इस्तेमाल किया और ब्रॉड को चार चौके और दो छक्के लगाए। भारत के नौवें, दसवें और 11वें नंबर के बल्लेबाजों ने 93 रन का योगदान दिया।

Ravichandran Ashwin IND vs ENG: क्या बना रविचंद्रन अश्विन की जगह का दुश्मन?

इससे पहले सुबह जडेजा ने संभल कर दिन की शुरूआत करते हुए अपना चौथा शतक पूरा किया और अपनी पारी में उन्होंने 13 चौके जड़े। टेस्ट क्रिकेट में 2500 रन और 242 विकेट लेने वाले जडेजा को कपिल देव के बाद भारत का सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला माना जा सकता है। टेस्ट क्रिकेट में उनका बल्लेबाजी औसत 37 से अधिक का है। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन ने 60 रन देकर पांच विकेट लिये। अगले महीन 40 साल के होने वाले एंडरसन से टेस्ट पारी में 32वीं बार पांच या अधिक विकेट चटाकाये। इस दौरान ब्रॉड ने 550 टेस्ट विकेट पूरे किए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल