1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG 2nd T20I Dream 11 Tips: भारत और इंग्लैंड की टीम में बदलाव तय, ऐसे चुनें अपनी प्लेइंग-11

IND vs ENG 2nd T20I Dream 11 Tips: भारत और इंग्लैंड की टीम में बदलाव तय, ऐसे चुनें अपनी प्लेइंग-11

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Jul 09, 2022 01:22 pm IST,  Updated : Jul 09, 2022 01:30 pm IST

IND vs ENG: सीरीज के दूसरे टी20 में भारत और इंग्लैंड की टीमों में बदलाव होने तय हैं। एक मैच के बाद भारत सीरीज में 1-0 से आगे है।

India and England cricket team- India TV Hindi
India and England cricket team Image Source : GETTY

Highlights

  • भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टी20 आज
  • बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा दूसरा मैच
  • भारत तीन टी20 की सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे

IND vs ENG Dream11 Team Prediction: Tips to Pick Best Fantasy Playing XI for India vs England 2nd T20I 2022 in Birmingham

टीम इंडिया ने सीरीज के पहले टी20 में इंग्लैंड को साउथैम्पटन में 50 रन से करारी शिकस्त दी। अब बारी दूसरे मुकाबले की है। ये मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत जैसे बड़े नामों की वापसी हो सकती है। इस सीरीज के दूसरे मैच में सबकी नजर विराट कोहली के टीम में शामिल होने पर होगी। यानी भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना तय है। साथ ही, युवा बल्लेबाज दीपक हुडा अपने बल्ले से क्या करिश्मा करते हैं, फैंस देखना चाहेंगे। पिछले मैच में इंग्लिश कप्तान जॉस बटलर खाता नहीं खोल सके थे लिहाजा इस मुकाबले में उनके प्रदर्शन पर सबका ध्यान होना लाजिमी है। पहले टी20 में भारत ने खेल के हर डिपार्टमेंट में इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया था। भारतीय टीम की यही लय कायम रही तो आज सीरीज इंग्लैंड के हाथ से फिसल सकती है। ऐसे में, इंग्लिश टीम अपने प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती है। 

ऐसी हो सकती है आपकी ड्रीम 11 टीम 

बल्लेबाज : रोहित शर्मा, जॉस बटलर, दीपक हुडा, विराट कोहली

विकेटकीपर: ऋषभ पंत
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, लियाम लिविंगस्टोन
गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, क्रिस जॉर्डन, डेविड विली
कप्तान: हार्दिक पांड्या
उपकप्तान: लियाम लिविंगस्टोन

पहले मैच के लिए भारत और इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवल: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव / दीपक हुडा, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: जॉस बटलर (कप्तान), जेसन रॉय, डाविड मलान, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करेन, क्रिस जॉर्डन, डेविड विली, रिचर्ड ग्लीसन, टायमल मिल्स, मैथ्यू पार्किंसन।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल