भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने दूसरी पारी में जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दूसरी इनिंग में अर्धशतक लगाया। इस दौरान उन्होंने कुछ रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दौरान केएल राहुल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 9000 रन पूरे किए। साथ ही में वह इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सलामी बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में रोहित शर्मा, मुरली विजय, दिनेश कार्तिक और यशस्वी जायसवाल से आगे निकल गए हैं।
केएल राहुल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सलामी बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले ओपनर की बात करें तो वहां सुनील गावस्कर का नाम सबसे ऊपर है। उन्होंने 1979 में एक सीरीज में 5 फिफ्टी प्लस पारियां खेली थी। दूसरे नंबर पर केएल पहुंच गए हैं। वह इस सीरीज में 4 बार 50+ रनों की पारी खेल चुके हैं। इसके बाद दिनेश कार्तिक, मुरली विजय, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल का नाम है। इन सभी ने इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में तीन बार 50+ रनों की पारियां खेली हैं।
इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय ओपनर
- 5 - सुनील गावस्कर, 1979
- 4* - केएल राहुल, 2025
- 3 - दिनेश कार्तिक, 2007
- 3 - मुरली विजय, 2014
- 3 - रोहित शर्मा, 2021/22
- 3 - यशस्वी जयसवाल, 2025
केएल राहुल ऐसा करने वाले बने 16वें भारतीय
इसके साथ ही केएल राहुल ने अपने इंटरनेशनल करियर में 9000 रन भी पूरे कर लिए हैं। चौथे टेस्ट की शुरुआत से पहले राहुल को 9000 रनों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 60 रनों की जरूरत थी। इस मैच की पहली पारी में वो 46 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन दूसरी पारी में राहुल ने जैसे ही 14वां रन बनाया, उन्होंने ये उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 9000 रन बनाने वाले 16वें खिलाड़ी बन गए हैं।
उनसे पहले ये कारनामा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा, सौरव गांगुली, एमएस धोनी, वीरेंदर सहवाग, मोहम्मद अजरूदीन, सुनील गावस्कर, युवराज सिंह, वीवीएस लक्ष्मण, शिखर धवन, दिलीप वेंगसरकर, गौतम गंभीर और कपिल देव कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें
Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकते हैं 3 मुकाबले, शेड्यूल के ऐलान के बाद जानें समीकरण
8 रन 8 गेंद 6 विकेट, साउथ अफ्रीका को मिली फाइनल में हार, एक बार फिर साबित हुए चोकर्स