1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India tour of England: रोहित शर्मा के निशाने पर शाहिद अफरीदी का यह बड़ा रिकॉर्ड, इंग्लैंड दौरे पर होगा चकनाचूर

India tour of England: रोहित शर्मा के निशाने पर शाहिद अफरीदी का यह बड़ा रिकॉर्ड, इंग्लैंड दौरे पर होगा चकनाचूर

 Written By: Rajeev Rai
 Published : Jun 23, 2022 09:58 pm IST,  Updated : Jun 23, 2022 10:04 pm IST

रोहित शर्मा इंग्लैंड दौरे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों के मामल में शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ सकते हैं।

Rohit Sharma, Shahid Afridi, ind vs eng, chris gayle, indian cricket team- India TV Hindi
Rohit Sharma and Shahid Afridi Image Source : GETTY

Highlights

  • रोहित के पास शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ने का मौका
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों के मामले में निकल सकते हैं आगे
  • रोहित अभी तक लगा चुके हैं 464 छक्के

रोहित शर्मा एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाका करने को तैयार हैं। आईपीएल 2022 की फॉर्म को पीछे छोड़ रोहित ने दोबारा से भारतीय टीम की कमान संभाल ली है। एक लंबे ब्रेक के बाद अब रोहित के सामने एक-एक कर के कई चुनौतिपूर्ण और अहम दौरे और सीरीज हैं। इसकी शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ एक जुलाई से शुरू होने वाले एजबेस्टन टेस्ट के साथ हो रही है। 

रोहित के पास जहां इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचने का मौका होगा तो वहीं उनके पास व्यक्तिगत उपलब्धियां हासिल करने का भी भरपूर समय होगा। भारतीय टीम को इंग्लैंड में एक लंबा समय बिताना है और कुल 1 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में रोहित के निशाने पर पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का एक बड़ा रिकॉर्ड भी होगा। 

रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में शाहिद अफरीदी से आग निकल सकते हैं। रोहित अभी तक 400 मैचों में 464 छक्के लगा चुके हैं। जबकि अफरीदी के 524 मैचों में 475 छक्के का रिकॉर्ड है। ऐसे में रोहित अगर इंग्लैंड में 13 छक्के लगा लेते हैं तो वह अफरीदी को पीछे छोड़ देंगे और सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल सबसे आगे हैं। उन्होंने 483 मैच में अभी तक 553 छक्के लगाए हैं। 

Most Sixes in international cricket, rohit sharma, shahid afridi, chris gayle
Image Source : INDIATVMost Sixes in international cricket

रोहित के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्कों की बात करें तो उन्होंने वनडे में 245, टी20i में 155 और टेस्ट क्रिकेट मे 64 छक्के लगाए हैं। सर्वाधिक छक्के के मामले में महेंद्र सिंह धोनी दूसरे स्थान पर हैं। पूर्व कप्तान ने 538 मैचों में 359 छक्के लगाए थे।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल