1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: खत्म होगा क्रिकेट फैंस का इंतजार! राजकोट में टीम इंडिया के कप्तान करेंगे 'टेस्ट डेब्यू'

IND vs ENG: खत्म होगा क्रिकेट फैंस का इंतजार! राजकोट में टीम इंडिया के कप्तान करेंगे 'टेस्ट डेब्यू'

 Written By: Mohid Khan
 Published : Feb 12, 2024 08:00 am IST,  Updated : Feb 12, 2024 08:00 am IST

Rohit Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला राजकोट टेस्ट रोहित शर्मा के लिए काफी खास रहने वाला है। बता दें इस सीरीज में फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर चल रही है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
राजकोट में टीम इंडिया के कप्तान करेंगे 'टेस्ट डेब्यू' Image Source : GETTY

IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है। अब सीरीज का तीसरा मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लिए काफी खास रहने वाला है। राजकोट टेस्ट मैच कप्तान रोहित शर्मा के लिए किसी टेस्ट डेब्यू से कम नहीं रहने वाला है। 

राजकोट में रोहित का होगा 'टेस्ट डेब्यू'

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अभी तक 56 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। लेकिन राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में उन्होंने अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। ऐसे में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला तीसरा टेस्ट मैच राजकोट में रोहित शर्मा का पहला टेस्ट मैच होगा। हालांकि वह इस मैदान पर भारत के लिए वनडे और टी20 मैच खेल चुके हैं। 

सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में रोहित का रिकॉर्ड 

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रोहित शर्मा ने अभी तक 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेले हैं। वनडे में रोहित ने 62.66 की औसत से 188 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं, इस मैदान पर उन्होंने टी20I में 32.66 की औसत से 98 रम जड़े हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 अर्धशतकीय पारी निकली है। लेकिन वह इस मैदान पर अभी तक एक भी शतक नहीं जड़ सके हैं। 

रोहित शर्मा का टेस्ट करियर 

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए अपना पहला टेस्ट मैच साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। तब से उन्होंने भारत के लिए 56 टेस्ट मैचों की 96 पारियों में 44.50 की औसत से 3827 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित शर्मा ने टेस्ट में 16 अर्धशतक और 10 शतक जड़े हैं। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही इस टेस्ट सीरीज में रोहित अभी तक कुछ खास नहीं कर सके हैं। उन्होंने 2 मैचों की 4 पारियों में सिर्फ 90 रन ही बनाए हैं और एक बार भी 50 रन का आंकड़ा नहीं छुआ है। 

ये भी पढ़ें

IND vs ENG: तीसरे टेस्ट में कौन लेगा विराट कोहली की जगह? श्रेयस अय्यर बाहर, अब कौन है दावेदार?

IND vs ENG: 5 साल बाद राजकोट में खेला जाएगा टेस्ट मैच, जानें कैसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल