1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: विराट के बाहर होते ही इस खिलाड़ी की लगी लॉटरी, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना तय!

IND vs ENG: विराट के बाहर होते ही इस खिलाड़ी की लगी लॉटरी, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना तय!

 Written By: Mohid Khan
 Published : Jan 22, 2024 04:07 pm IST,  Updated : Jan 22, 2024 04:07 pm IST

Virat kohli: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों से विराट कोहली बाहर हो गए हैं। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया है।

Virat Kohli- India TV Hindi
विराट के बाहर होते ही इस खिलाड़ी की लगी लॉटरी Image Source : GETTY

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच हैदराबाद और दूसरा टेस्ट विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन 2 मैचों से बाहर हो गए हैं। विराट कोहली ने पर्सनल कारणों के चलते सीरीज के शुरुआती दो मैचों से बाहर होने का फैसला लिया है। बता दें बीसीसीआई ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी नहीं किया है। ऐसे में स्क्वॉड में मौजूद एक खिलाड़ी का खेलना लगभग तय हो गया है। 

विराट के बाहर होते ही इस खिलाड़ी को मौका मिलना तय!

बीसीसीआई ने विराट कोहली को लेकर एक प्रेस रिलीज जारी की है। जिसमें बताया गया है कि विराट ने निजी कारणों का हवाला देते हुए बीसीसीआई से इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों से नाम वापस लेने की गुजारिश की है। बता दें विराट टेस्ट में चौथे नंबर पर खेलते हैं। उनके बाहर होने से अब श्रेयस अय्यर का खेलना लगभग तय हो गया है। टीम इंडिया ने अपनी पिछली सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी। इस सीरीज में श्रेयस अय्यर फ्लॉप रहे थे। श्रेयस अय्यर इस सीरीज में 31, 6, 0 और 4 के स्कोर के साथ कोई प्रभाव छोड़ने में असफल रहे थे। इसके बाद से ही उनकी जगह पर सवाल उठ रहे थे। 

श्रेयस अय्यर की जगह पर मंडरा रहा था खतरा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केएल राहुल पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में विकेटकीपर की भूमिका नहीं निभाएंगे। ऐसे में प्लेइंग 11 में केएस भरत को बतौर विकेटकीपर शामिल किया जा सकता है। इस स्थिति में श्रेयस अय्यर की जगह प्लेइंग 11 में नहीं बन रही थी। लेकिन विराट के बाहर हो जाने के बाद वह इस टेस्ट सीरीज में खेलने के प्रबल दावेदार बन गए हैं। 

पहले 2 टेस्ट के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड-

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा , अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), आवेश खान।

ये भी पढ़ें

IND vs ENG : पहले 2 टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे विराट कोहली, अचानक लिया ये बड़ा फैसला

T20I की बेस्ट टीम का ऐलान, सूर्यकुमार यादव बने कप्तान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल