1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG : इंग्लैंड के खिलाफ भी हार्दिक पांड्या ही बनेंगे टीम इंडिया के कप्तान!

IND vs ENG : इंग्लैंड के खिलाफ भी हार्दिक पांड्या ही बनेंगे टीम इंडिया के कप्तान!

 Published : Jun 23, 2022 10:56 am IST,  Updated : Jun 23, 2022 10:56 am IST

एक टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर है, जो टेस्ट मैच खेलेगी, वहीं दूसरी टीम इंडिया आयरलैंड के दौरे पर है, जहां उसे दो टी20 मैच खेलने हैं। आ

hardik Pandya And Dinesh Karthik- India TV Hindi
hardik Pandya And Dinesh Karthik Image Source : PTI

Highlights

  • भारत और इंग्लैंड के बीच एक जुलाई से खेला जाना है एकमात्र टेस्ट मैच
  • इंग्लैंड के खिलाफ सात जुलाई से शुरू हो जाएगी तीन मैचों की टी20 सीरीज
  • भारत और आयलैंड के बीच 26 और 28 जून को खेले जाएंगे दो टी20 मैच

टीम इंडिया इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर है। भारत और इंग्लैंड के बीच एक जुलाई से टेस्ट मैच खेला जाना है। इसके लिए टीम इंडिया की प्रैक्टिस भी शुरू हो गई है और आज से लिसेस्टरशायर के खिलाफ भारतीय टीम को चार दिन का अभ्यास मैच भी खेलना है। टेस्ट मैच के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड के साथ तीन टी20 मैच भी खेलने हैं। इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान अभी नहीं किया गया है। इस बीच खबर ये आ रही है​ कि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम टीम इंडिया की कमान हार्दिक पांड्या के हाथ में हो सकती है। यानी सीरीज के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह टीम में नहीं होंगे। 

IND vs ENG T20I Series
Image Source : INDIA TVIND vs ENG T20I Series

टेस्ट मैच खत्म होने के दो ही दिन बाद शुरू हो जाएगी टी20 सीरीज

एक टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर है, जो टेस्ट मैच खेलेगी, वहीं दूसरी टीम इंडिया आयरलैंड के दौरे पर है, जहां उसे दो टी20 मैच खेलने हैं। आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की कमान हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है। इस टीम में कई सीनियर खिलाड़ी नहीं हैं और आईपीएल के युवा खिलाड़ियों को इसमें जगह दी गई है। इस बीच टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से एक खबर सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि इंग्लैंड के साथ सात जुलाई से होने वाली टी20 सीरीज के लिए भी करीब करीब वही टीम खेलेगी, जो आयरलैंड के खिलाफ दो मैच खेलेगी। टीओआई ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट एक से पांच जुलाई तक बर्मिंघम में होना है, जबकि इंग्लैंड सीरीज का पहला T20 इंटरनेशनल मैच इसके केवल दो दिन बाद सात जुलाई को साउथेम्प्टन के एजेस बाउल में खेला जाना है। टेस्ट टीम में शामिल खिलाड़ियों के लिए इतने कम समय में T20 के लिए अपने आप को ढालना आसान नहीं होने वाला। ऐसे में आयरलैंड में दो टी20 मैचों के लिए चुनी गई टीम को उस छोटी सी सीरीज के बाद इंग्लैंड जाने के लिए कहा जाएगा। आयलैंड दौरे पर जाने वाली टीम टी20 मोड में होगी। यह टीम स्थानीय टीमों के खिलाफ दो टी20 अभ्यास मैच खेलेगी जबकि मुख्य भारतीय टीम उसी समय मेजबानों के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी।

IND vs ENG ODI Series
Image Source : INDIA TVIND vs ENG ODI Series

टी20 और वन डे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान होना बाकी
भारत और इंग्लैंड तीन टी20 मैचों के बाद एक दूसरे के खिलाफ तीन वन डे मैच भी खेलेंगे। बीसीसीआई की ओर से आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जा चुका है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते कभी भी इस सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा की जा सकती है। साथ ही इंग्लैंड के साथ जो वन डे सीरीज खेली जानी है, उसमें भारतीय टीम के बड़े खिलाड़ी टीम में वापसी करेंगे और उसमें खेलते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी तक बीसीसीआई की ओर से इस बारे में कोई भी ऐलान नहीं किया गया है।

IND vs ENG Test Match
Image Source : INDIA TVIND vs ENG Test Match

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल