1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ Final: दुबई के मैदान पर टॉस है कितना अहम, पिछले 10 मैच के आंकड़े दे रहे इसकी गवाही

IND vs NZ Final: दुबई के मैदान पर टॉस है कितना अहम, पिछले 10 मैच के आंकड़े दे रहे इसकी गवाही

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 07, 2025 04:33 pm IST,  Updated : Mar 07, 2025 04:33 pm IST

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम की पिच को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिलती है, जिसमें टॉस जीतना काफी अहम हो जाता है।

Rohit Sharma And Mitchell Santner- India TV Hindi
रोहित शर्मा और मिचेल सेंटनर Image Source : AP

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया का जहां अभी तक टूर्नामेंट में अजेय अभियान देखने को मिला है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम को ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इस मैच में दोनों टीमों के फॉर्म को देखते हुए फैंस पूरे रोमांच की उम्मीद कर रहे हैं। दुबई के मैदान पर खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले की पिच को लेकर भी काफी चर्चा देखने को मिल रही है, जिसमें टॉस जीतना भी काफी अहम माना जा रहा है। अभी तक यहां पर टूर्नामेंट के चार मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच में पिच बल्लेबाजी के लिए काफी बेहतर दिखी जिसमें टीम इंडिया ने 265 रनों का पीछा किया था। हालांकि इसके बावजूद फाइनल मुकाबला किस पिच पर खेला जाएगा इसको लेकर कुछ भी सामने नहीं आया है।

पिछले 10 मैचों में 7 में टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने दर्ज की जीत

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पिछले 10 मैचों का रिजल्ट देखा जाए तो उसमें 7 मुकाबलों में टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने मैच को अपने नाम किया है। यहां की पिच भले ही धीमी हो लेकर शाम के समय बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान काम जरूर दिखा है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी लेने का फैसला थोड़ा मुश्किल भरा जरूर हो सकता है। भारतीय टीम ने अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इस मैदान पर कुल 4 मैच खेले हैं, जिसमें से तीन में उन्होंने टारगेट का पीछा करते हुए मुकाबले को अपने नाम किया है। पिछले 10 मैचों में इस मैदान पर खेले गए वनडे मैच में पांच बार टॉस जीतने वाली टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

कीवी कप्तान ने भी टॉस को लेकर फाइनल मैच से पहले दिया बयान

न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर ने भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले टॉस जीतने को लेकर बयान दिया है। अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच जीतने के बाद सेंटनर ने कहा कि ग्रुप स्टेज के जब हमने भारत के खिलाफ मुकाबला खेला था तो उसमें हमारे गेंदबाजों ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया था, जिसके बाद हम फाइनल मैच में भी टॉस जीतना चाहेंगे। बता दें कि साल 2000 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला गया था, जिसमें कीवी टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें

IND vs NZ: फाइनल से पहले न्यूजीलैंड की बढ़ गई टेंशन, हेड कोच ने इस खिलाड़ी की फिटनेस पर दिया अपडेट

IND vs NZ Final: रवींद्र जडेजा 3 विकेट लेते ही करेंगे कमाल, मैक्ग्रा और ब्रेट ली को पीछे छोड़ने का मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल