1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: टीम इंडिया की बड़ी टेंशन! सेमीफाइनल मैच में कभी नहीं चलता इस खिलाड़ी का बल्ला

IND vs NZ: टीम इंडिया की बड़ी टेंशन! सेमीफाइनल मैच में कभी नहीं चलता इस खिलाड़ी का बल्ला

 Written By: Mohid Khan
 Published : Nov 13, 2023 05:31 pm IST,  Updated : Nov 13, 2023 05:31 pm IST

World Cup 2023: टीम इंडिया के एक खिलाड़ी का प्रदर्शन वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों में काफी खराब रहा है। ये खिलाड़ी सेमीफाइनल मैचों में सिर्फ 3.66 की औसत से रन बनाता है।

virat kohli- India TV Hindi
सेमीफाइनल मैच में कभी नहीं चलता इस खिलाड़ी का बल्ला Image Source : GETTY

IND vs NZ World Cup 2023 Semi Final: 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। ये मैच विजय रथ पर सवार टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। पिछले वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी इन दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था। तब भारत को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार भारतीय खिलाड़ी हिसाब बराबर करने उतरेंगे। इस मैच से पहले एक खिलाड़ी का प्रदर्शन टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकता है। ये वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में हमेशा फ्लॉप हो जाता है। 

सेमीफाइनल मैच में फ्लॉप हो जाता है ये खिलाड़ी

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। कुछ खिलाड़ी को काफी शानदार लय में भी हैं, जिसमें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी है। विराट इस समय टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर चल रहे हैं। लेकिन टेंशन की बात ये है कि वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में विराट कोहली का बल्ला हमेशा खामोश रहा है जो टीम के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। 

दहाई का आंकड़ा छूना भी भारी 

विराट कोहली अभी तक 2011, 2015 और 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों का हिस्सा रहे हैं। वह इस बार वनडे वर्ल्ड कप में चौथी बार सेमीफाइनल मैच खेलेंगे। लेकिन अभी तक खेले तीन सेमीफाइनल मैच में विराट ने 3.66 की औसत से सिर्फ 11 रन ही बनाए हैं। ये आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं। हालांकि इस बार की फॉर्म को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि उनके बल्ले से सेमीफाइनल में एक बड़ी पारी देखने को मिल सकती है। 

नॉकआउट राउंड में ऐसा रहा है प्रदर्शन 

विराट कोहली अब तक वनडे वर्ल्ड कप में 6 नॉकआउट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 12 की औसत से 73 रन बनाए हैं और 5 चौके ही लगा सके हैं। इसमें उनका बेस्ट स्कोर 35 रन है। जो उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। वहीं, पिछली बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 रन ही बना सके थे। 

ये भी पढ़ें

बारिश के चलते रद्द हुआ सेमीफाइनल मैच तो क्या होगा? फाइनल में पहुंच जाएगी ये टीम

पाकिस्तान पहुंचते ही टीम में मचा हाहाकार! इस दिग्गज ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल