Abhishek Sharma Flop: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने भारत के सामने 147 रन का टारगेट रखा। हर मैच की तरह इस मैच में भी टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा से अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी। लेकिन इस मैच में वह फेल हो गए। वह इस मैच में 6 गेंदों 5 रन बनाकर फहीम अशरफ की गेंद पर आउट हो गए। मिड ऑन पर हारिस रऊफ ने उनका शानदार कैच पकड़ा।
विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा अगर इस मैच में 11 रन बना लेते तो वह टी-20 इंटरनेशनल में एक मल्टी नेशन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाते। ये रिकॉर्ड फिलहाल भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2014 में 319 रन बनाए थे। अभिषेक को विराट के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 11 रन की जरूरत थी लेकिन वह सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए।
फहीम अशरफ की गेंद पर चकमा खा गए अभिषेक
अभिषेक शर्मा दूसरे ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। पाकिस्तान की तरफ से ये ओवर फहीम अशरफ डाल रहे थे। उन्होंने पहली गेंद धीमी गति से फेंकी। इस गेंद पर अभिषेक एक बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन वह गेंद की गति से मात खा गए। उनके बल्ले से लगाने के बाद गेंद सीधे हवा में चली गई और मिड ऑन पर मौजूद हारिस रऊफ ने एक आसान सा कैच पकड़ा। आउट होने के बाद अभिषेक काफी निराश नजर आए।
एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
अभिषेक शर्मा की बात करें तो वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने एशिया कप 2025 में सात मैचों की 7 पारियों में 44.86 के औसत से 314 रन बनाए। इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 200 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की। इस दौरान उन्होंने 32 चौके और 19 छक्के लगाए। उन्होंने टी-20 एशिया कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इस मामले में उन्होंने मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ा। रिजवान ने 2022 एशिया कप में 281 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें: