1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैच हुआ रद्द फिर भी रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी

मैच हुआ रद्द फिर भी रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी

 Written By: Govind Singh
 Published : Sep 03, 2023 09:30 am IST,  Updated : Sep 03, 2023 09:30 am IST

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 में मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। फिर इस मैच में उतरते ही रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Rohit Sharma And Babar Azam- India TV Hindi
Rohit Sharma And Babar Azam Image Source : AP

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 में मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जो गलत साबित हुआ। भारतीय टॉप ऑर्डर इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने फिर भी इस मैच में उतरते ही रिकॉर्ड बना दिया। 

रोहित ने बनाया ये रिकॉर्ड

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 11 रन बनाए। उन्हें शाहीन शाह अफरीदी ने आउट किया। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उतरते ही रोहित शर्मा एशिया कप में सबसे ज्यादा सीजन खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित का ये आठवां एशिया कप टूर्नामेंट है। उनसे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी 8 एशिया कप में नहीं खेल पाया था। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा दूसरे नंबर पर हैं, जो अपना सातवां एशिया कप टूर्नामेंट खेल रहे हैं। विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने 6 एशिया कप में हिस्सा लिया है। 

भारत के लिए सबसे ज्यादा एशिया कप टूर्नामेंट खेलने वाले खिलाड़ी: 

रोहित शर्मा- 8 

रवींद्र जडेजा- 7 
विराट कोहली- 6 
सचिन तेंदुलकर- 6 
महेंद्र सिंह धोनी- 5 
मोहम्मद अजहरुद्दीन- 5 

भारत के लिए जीती 3 एशिया कप ट्रॉफी 

रोहित शर्मा की गिनती भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में होती है। उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया को कई मुकाबले जिताए हैं। उन्होंने अभी तक वनडे एशिया कप में 23 मैचों में 756 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। जब वह अपनी लय में हों तो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। वह एशिया कप 2010 और  2016 जीतने वाली भारतीय हिस्सा रहे हैं। रोहित की कप्तानी में ही भारत ने एशिया कप 2018 का खिताब जीता था। 

पाकिस्तान के खिलाफ रद्द हुआ मैच 

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 266 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा हार्दिक पांड्या ने 87 रन बनाए। वहीं, बारिश मुकाबले में बड़ी विलेन साबित हुई। इसी वजह से पाकिस्तान की बल्लेबाजी नहीं आई। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट शाहीन शाह अफरीदी ने लिए। उन्होंने मैच में चार विकेट झटके। 

यह भी पढ़ें: 

कैमरामैन ने मैच में कर दी ये हरकत, बुरी तरह से भड़के कप्तान रोहित शर्मा; देखें VIDEO

ईशान किशन ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, एशिया कप में रचा ये नया कीर्तिमान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल