1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: न्यूट्रल वेन्यू पर जब भिड़े भारत और पाकिस्तान, जानें किसका पलड़ा भारी

IND vs PAK: न्यूट्रल वेन्यू पर जब भिड़े भारत और पाकिस्तान, जानें किसका पलड़ा भारी

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Aug 25, 2023 07:15 pm IST,  Updated : Aug 25, 2023 07:15 pm IST

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीत 02 सितंबर को श्रीलंका में मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले न्यूट्रल वेन्यू पर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड जानें।

IND vs PAK, India vs Pakistan, Asia Cup 2023- India TV Hindi
भारत और पाकिस्तान के कप्तान Image Source : ACC

एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्तान और श्रीलंका में किया जाना है। जहां टीम इंडिया अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी। पहले पूरा एशिया कप पाकिस्तान में ही खेला जाना था, लेकिन बीसीसीआई द्वारा पाकिस्तान का दौरा करने से मना किए जाने के बाद एसीसी ने एक बड़ा फैसला लिया और टूर्नामेंट के कई मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू (श्रीलंका) पर शिफ्ट कर दिया। ऐसे में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 02 सितंबर को मुकाबला न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। ऐसे में आइए एक नजर न्यूट्रल वेन्यू पर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर डालें।

न्यूट्रल वेन्यू पर भारत बनाम पाकिस्तान का हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैचों का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। दोनों टीमों के बीच इस साल कैंडी में मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच वनडे फॉर्मेट में होगा। न्यूट्रल वेन्यू पर दोनों टीमों के हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें को पाकिस्तान का पलड़ा टीम इंडिया के मुकाबले भारी है। दोनों टीमों के बीच अपने होम ग्राउंड के अलावा कुल 75 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। जहां पाकिस्तान की टीम ने कुल 40 मुकाबले जीते हैं। वहीं टीम इंडिया को 33 मैचों में जीत हासिल हुई है और दो मैचों का फैसला नहीं हो सका था। हालांकि टीम इंडिया पाकिस्तान से काफी पीछे नहीं है। रिकॉर्ड से परे टीम इंडिया एशिया कप में पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट की शुरुआत धमाकेदार में अंदाज में करना चाहेगी।

श्रीलंका में जब भिड़े भारत और पाकिस्तान

श्रीलंका में भी भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। जहां दोनों टीमें बराबरी पर है। दोनों टीमों के बीच श्रीलंका में तीन वनडे मुकाबले खेले गए हैं। जहां टीम इंडिया ने एक और पाकिस्तान ने एक मैच जीता है। वहीं एक मैच रद्द कर दिया गया है। साल 1997 में दोनों टीमें पहली बार श्रीलंका में भिड़ सकती थी, लेकिन वह मैच रद्द कर दिया गया था। फिर साल 2004 में भारत और पाकिस्तान का सामना श्रीलंका में हुआ जिसे पाकिस्तान ने जीता था। वहीं साल 2010 में एक बार फिर दोनों टीमें श्रीलंका भिड़ीं जिसे टीम इंडिया ने जीता।

एशिया कप के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

टीम इंडिया - रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, ईशान किशन, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा

बैकअप खिलाड़ी - संजू सैमसन

पाकिस्तानी टीम - बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम उल हक, सलमान आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ , मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी

यह भी पढ़ें

एशिया कप में नंबर-5 पर खेलने के बड़े दावेदार ये 3 खिलाड़ी, कप्तान रोहित किसे देंगे मौका?

एशिया कप में इन तीन भारतीय खिलाड़ियों पर होंगी सभी की निगाहें, जानें कैसे हैं रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल