1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: स्टार खिलाड़ी हुआ फाइनल से बाहर, रिंकू सिंह को मिली जगह; जानें भारत के 11 धुरंधर प्लेयर्स

IND vs PAK: स्टार खिलाड़ी हुआ फाइनल से बाहर, रिंकू सिंह को मिली जगह; जानें भारत के 11 धुरंधर प्लेयर्स

 Published : Sep 28, 2025 07:32 pm IST,  Updated : Sep 28, 2025 08:12 pm IST

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे हैं। वह चोटिल होने की वजह से इस अहम मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में रिंकू सिंह को मौका मिला है।

भारतीय क्रिकेट टीम- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : PTI

India vs Pakistan T20 Asia Cup 2025 Final: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 एशिया कप 2025 का महामुकाबला खेला जा रहा है। फाइनल मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव हुए हैं। चोटिल होने की वजह से हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में रिंकू सिंह को मौका मिला है। दूसरी तरफ शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है।

जसप्रीत बुमराह की हुई वापसी 

फाइनल मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए हैं। प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे की वापसी हुई है। इन दोनों प्लेयर्स को श्रीलंका के खिलाफ मौका नहीं मिला था। जबकि अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव जैसे मंझे हुए स्पिनर्स हैं और इनके 12 ओवर्स मैच का रुख तय करेंगे।

सूर्यकुमार यादव ने कही ये बात

टॉस के समय सूर्यकुमार यादव ने कहा कि विकेट सही लग रहा है। हम टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और आज हम टारगेट का पीछा करना चाहेंगे। दुबई की पिच पर ग्राउंड्समैन ने अच्छा काम किया है। पिछले 5-6 मैचों से हम जिस तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं। वह काफी अच्छा है और हम इसे जारी रखना चाहेंगे। हार्दिक चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे और रिंकू सिंह को टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय टीम का पलड़ा है भारी

भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी तक कुल 8 बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं पाकिस्तानी टीम सिर्फ दो बार ही एशिया कप का खिताब जीत पाई है। दूसरी तरफ दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें से 12 बार भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं पाकिस्तानी टीम सिर्फ तीन मुकाबले ही जीत पाई है। इस तरह से पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी है।

फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

यह भी पढ़ें:

भारत के लिए लकी चार्म है ये खिलाड़ी, पिछले 35 T20I मैचों में Playing 11 में शामिल; टीम को मिली जीत

अभिषेक शर्मा क्या खेलेंगे आज का मुकाबला! भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप की फाइनल टक्कर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल