1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केपटाउन में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, 3 ले चुके संन्यास; एक टीम से बाहर

केपटाउन में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, 3 ले चुके संन्यास; एक टीम से बाहर

 Published : Jan 01, 2024 10:57 am IST,  Updated : Jan 01, 2024 10:57 am IST

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच केपटाउन के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक टीम इंडिया ने एक भी टेस्ट मैच नहीं जीता है।

IND vs SA- India TV Hindi
IND vs SA Image Source : GETTY

India vs South Africa 2nd Test: भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच केपटाउन के मैदान पर 3 जनवरी से खेला जाएगा। इस मैदान पर टीम इंडिया आज तक एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है। ऐसे में रोहित सेना को यहां जीत दर्ज करने के लिए इतिहास बदलना होगा। आइए जानते हैं, उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने केपटाउन के मैदान सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। 

1. सचिन तेंदुलकर 

सचिन तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन के मैदान पर 4 टेस्ट मैचों की 7 पारियों में 489 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। वह केपटाउन के मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। सचिन ने साल 2023 में क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। 

2. सौरव गांगुली 

केपटाउन के मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सौरव गांगुली दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2 टेस्ट मैचों में 165 रन बनाए हैं, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल है। इस मैदान पर उनका हाईएस्ट स्कोर 66 रहा है। साल 2008 में उन्होंने क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था।

3. गौतम गंभीर 

केपटाउन के मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में गौतम गंभीर तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने केपटाउन के मैदान पर 1 मैचों में 157 रन बनाए हैं। यहां पर उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 93 रन है। वह साल 2018 में क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। 

4. विराट कोहली 

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने केपटाउन के मैदान पर 2 मैचों में 141 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है। कोहली अभी भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। उनका अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खेलना तय माना जा रहा है। 

5. ऋषभ पंत 

ऋषभ पंत ने केपटाउन के मैदान पर 1 टेस्ट मैच में 127 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। पंत टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उनका दिल्ली से रुड़की जाते समय कार से एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद उनकी सर्जरी हो चुकी है और वह एनसीए में रिहैबलिटेशन कर रहे हैं। 

 
यह भी पढ़ें: 

पाकिस्तानी क्रिकेट में खड़ा हुआ नया बखेड़ा, अमेरिका में टी20 लीग खेलने पहुंचा चीफ सेलेक्टर

UAE के इस खिलाड़ी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर किया करिश्मा, आस-पास भी नहीं हैं रोहित और सूर्या

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल